WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana (ऑनलाइन आवेदन) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लाभ, पात्रता

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को शुरू किया गया है। वर्तमान समय में कई लोगों के मन में बेटियों को लेकर गलत मानसिकता बनी हुई है एवं वह बेटियों के जन्म को अशुभ मानते हैं। बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जन्म लेने वाली बालिका को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ पाने के लिए बालिका के माता-पिता को कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

अगर आप इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। हमने इस आर्टिकल में आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार में बताई है। वैसे तो सरकार द्वारा कई सारी जनकल्याणकारी योजना चलाई जाती है लेकिन यह बेटियों के लिए शुरू की गई है प्रमुख योजना है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
राज्यउत्तर प्रदेश
उद्देश्यबेटियों का उज्जवल भविष्य
पात्रताबेटियां
लाभ₹25,000
आवेदन माध्यमऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmksy.up.gov.in

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा चलाई गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर बेटी के स्नातक की पढ़ाई तक का खर्चा सरकार उठाती है। इस योजना के तहत बालिकाओं को ₹25000 रुपए दिए जाते हैं जो की 6 किस्तों में पूरे होते हैं। इस योजना का लाभ केवल बालिकाओं को ही मिलेगा यह योजना बालिकाओं के लिए ही है।

Free Silai Machine Yojana

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana benefits

  • इस योजना से बेटियों का भविष्य उज्जवल बनेगा।
  • इस योजना के तहत बेटियों को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर बेटी के स्नातक की पढ़ाई तक का खर्चा सरकार उठाती है।
  • उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने में मदद करेगी।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana eligibility

  • कन्या सुमंगला योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को ही दिया जाएगा।
  • एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी दो बालिकाओं को गोद लेता है और उसकी भी दो बालिका है तो इस स्थिति में चारों बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • अगर किसी व्यक्ति की पहले से एक बेटी है और फिर उसके पत्नी के दो जुड़वा बेटी जन्म लेती है तो इस स्थिति में उन तीनों बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 से कम होनी चाहिए।
PM Matru Vandana Yojana

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana age limit

सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में सिर्फ बेटियां ही आवेदन कर सकती हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म होने के उपरांत आवेदन करना आवश्यक होता है। बेटी के जन्म होते ही कन्या सुमंगला योजना में आवेदन किया जाता है। इसके पश्चात परिवार को कन्या सुमंगला योजना का सर्टिफिकेट दिया जाता है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Installments

वर्तमान में कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वर्तमान में 6 किस्तों के माध्यम से बेटी को लाभ पहुंचाया जाता है, जिसे आप निम्नलिखित चार्ट के माध्यम से समझ सकते हैं।

प्रथम किस्तबेटी के जन्म होने पर₹5000
दूसरी किस्त1 वर्ष तक की बालिका का पूर्ण टीकाकरण कराने पर₹2000
तीसरी किस्तबालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश के बाद₹3000
चौथी किस्तछठी कक्षा में बालिका के प्रवेश के बाद₹3000
पांचवी किस्तकक्षा 9 में बालिका के प्रवेश के बाद₹5000
छठवी किस्त12वीं कक्षा के बाद स्नातक या डिप्लोमा करने पर₹7000

ऊपर बताए एक चार्ट के अनुसार कन्या सुमंगला योजना की कुल राशि ₹25000 होती है। बेटियों को ऊपर बताए चार्ट के अनुसार कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana documents

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड
  • गोद ली हुई बच्चियों का गोद लेने का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
PM Vishwakarma Yojana

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana registration

  • कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको नागरिक सेवा पोर्टल का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

  • अब आपके सामने नया पेज आएगा जहां आपको कन्या सुमंगला योजना के नियम और शर्तों के बारे में बताया जाएगा
  • आगे बढ़ाने के लिए आपको नीचे Continue वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

  • अब आपके सामने कन्या सुमंगला योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा।
  • यहां पर मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें जैसे कि बच्चों का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Send OTP पर क्लिक कर दें।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसको दर्ज करें और Form को Submit कर दें।
  • आपका कन्या सुमंगला योजना में रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो चुका है। अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी भेज दिया जाएगा।
  • अब आपके दोबारा होम पेज पर आ जाना है और लॉग इन वाले पेज पर जाकर अपने User ID और Password की मदद से लॉगिन कर लेना है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

  • लॉग इन करने के बाद आपके सामने कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म आएगा उसमें अपनी बेटी की सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद आपको नीचे दिख रहे Submit ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपका अब कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म सफलतापूर्वक भरा जा चुका है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Login

  • लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको लॉगिन का पेज दिखाई देगा उसमें आप अपना User ID और पासवर्ड दर्ज करें।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

  • यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद नीचे कैप्चा दर्ज करें और लॉग इन वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • Login वाले बटन पर क्लिक करते हैं आप सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana List

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई है। इस योजना के तहत आवेदन करने के बाद कोई लिस्ट नहीं जारी की जाती है। कन्या सुमंगला योजना में आवेदन जिन लड़कियों का होगा उनका फॉर्म जांच करने बाद सीधा उनके बैंक खाते में उनका पैसा भेज दिया जाएगा। जब वह इस योजना के लिए पत्र होगी इसका कोई लिस्ट तैयार नहीं किया जाता है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Status

  • कन्या सुमंगला योजना का स्टेटस चेक करने के लिए आपको कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
  • लोगिन करने के बाद आपका आवेदन आपको दिखाई देगा।
  • उस पर क्लिक करके आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Helpline Number

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक जानी-मानी योजना है। इस योजना का लाभ बेटियों को दिया जा रहा है। अगर आपको इस योजना से संबंधित कोई भी समस्या आ रही है या योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस स्थिति में आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आप कन्या सुमंगला योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी पाना चाहते है तो आप इस योजना के हेल्पलाइन नंबर 18008330100 का उपयोग कर सकते हैं।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana FAQs

कन्या सुमंगला योजना में कितनी राशि दी जाती है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को ₹25000 की राशि दी जाती है।

सुमंगला योजना में क्या-क्या कागज लगते हैं?

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, चालू मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।

सुमंगला योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत कब हुई?

इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2020 में की गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

×