CGBSE 10th 12th Result 2026 Date: 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे होगा जारी

CGBSE 10th 12th Result 2026 – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर जारी की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 का बोर्ड परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद लाखों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस साल CGBSE बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था और अब सभी अपने प्रदर्शन का परिणाम जानने के लिए उत्सुक हैं। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध कराई है, जिससे छात्र घर बैठे ही अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे। नीचे रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया समझाइए गई है।

CGBSE 10th 12th Result 2026 Date

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, CGBSE का रिजल्ट 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट एक साथ कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के बाद ही वेबसाइट पर जाएं, क्योंकि रिजल्ट जारी होने से पहले लिंक एक्टिव नही होगा।

जनगणना 2026 अलर्ट, न करें ये काम

CGBSE रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छात्र अपना रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:

1cgbse.nic.in
2results.cg.nic.in

इन वेबसाइट्स पर 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिस पर क्लिक करके छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपने रोल नंबर/आवेदन क्रमांक आदि की आवश्यकता होगी जो आपके प्रवेश पत्र पर दर्ज होता है।

CGBSE 10th 12th Result 2026 Check

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1:

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।

Step 2:

होमपेज पर “CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

Step 3:

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर/आवेदन क्रमांक आदि दर्ज करना होगा।

Step 4:

रोल नंबर भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

Step 5:

इसके बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

छत्तीसगढ़ बिजली बिल माफ योजना

DigiLocker पर भी मिलेगा रिजल्ट

इस बार छात्रों को एक और बड़ी सुविधा दी गई है। CGBSE का रिजल्ट DigiLocker ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा। इसका मतलब है कि छात्र अपने डिजिटल डॉक्यूमेंट्स के साथ रिजल्ट को सुरक्षित रख सकते हैं।

DigiLocker से रिजल्ट देखने के लिए:

  • DigiLocker ऐप डाउनलोड करें
  • अपना अकाउंट लॉगिन करें
  • CGBSE सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर/आवेदन क्रमांक आदि दर्ज करें
  • इसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डिजिलॉकर में सेव कर सकते हैं

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • मार्कशीट को ध्यान से चेक करें
  • यदि किसी विषय में नंबर गलत लगें, तो रीचेकिंग के लिए आवेदन करें
  • भविष्य की पढ़ाई (कॉलेज/कोर्स) की तैयारी शुरू करें
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

अगर वेबसाइट नहीं खुले तो क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण कभी-कभी साइट स्लो या डाउन हो सकती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

आप ये उपाय कर सकते हैं:

  • कुछ समय बाद फिर से कोशिश करें
  • दूसरी वेबसाइट (results.cg.nic.in) का उपयोग करें
  • DigiLocker ऐप का इस्तेमाल करें

महतारी वंदन योजना 27वीं किस्त

पिछले साल का रिजल्ट

पिछले साल CGBSE बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था। 10वीं और 12वीं दोनों में पास प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई थी। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट बेहतर रहेगा।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  • रिजल्ट आने से पहले किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें
  • रिजल्ट खराब आने पर निराश न हों, आगे और भी मौके मिलेंगे
  • करियर प्लानिंग पर ध्यान दें

CGBSE 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 29 अप्रैल 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। दोपहर 2:30 बजे रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र अपने भविष्य की दिशा तय करेंगे। बोर्ड द्वारा दी गई ऑनलाइन सुविधा और DigiLocker जैसे विकल्पों से रिजल्ट देखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। छात्रों को सलाह है कि वे शांत मन से रिजल्ट देखें और आगे की योजना बनाएं। सफलता और असफलता दोनों ही जीवन का हिस्सा हैं, इसलिए हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच बनाए रखें।

Leave a Comment