MP UG Admission 2026 – मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। Higher Education Department Madhya Pradesh ने स्नातक (UG) स्तर पर प्रवेश के लिए पहले चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू करने की घोषणा की है। अगर आप भी 12वीं पास कर चुके हैं और कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और छात्र ePravesh पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकेंगे। यह कदम राज्य में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और छात्रों को सरल, पारदर्शी एवं तेज़ प्रवेश प्रक्रिया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।
क्या है ePravesh पोर्टल
ePravesh एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए विकसित किया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र घर बैठे ही विभिन्न कॉलेजों और कोर्सेस में आवेदन कर सकते हैं। इस बार सरकार ने ePravesh मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया है, जिससे मोबाइल यूज़र्स के लिए प्रक्रिया और भी आसान हो गई है।
1 मई से क्या शुरू होगा
1 मई 2026 से UG (स्नातक) कोर्सेस में प्रवेश के लिए पहला चरण (First Phase) शुरू होगा। इसमें छात्र:
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे
- अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे
- जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे
- मेरिट लिस्ट के आधार पर सीट अलॉटमेंट प्राप्त कर सकेंगे
यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होगा, जिससे छात्रों को बार-बार कॉलेज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
OBC छात्रों को ₹10,000 प्रतिमाह – जानिए पूरी जानकारी
किन कोर्सेस में मिलेगा प्रवेश?
इस प्रक्रिया के तहत राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में विभिन्न UG कोर्सेस में प्रवेश मिलेगा, जैसे:
- BA (Bachelor of Arts)
- B.Sc (Bachelor of Science)
- B.Com (Bachelor of Commerce)
- BBA, BCA जैसे प्रोफेशनल कोर्स
छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया (Step-by-Step)
अगर आप UG Admission 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले ePravesh पोर्टल या ऐप पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं, जिसके लिए आपको मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि की आवश्यकता होगी।
लॉगिन करें
रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक यूजर नेम और पासवर्ड भेजा जाएगा जिसके माध्यम से आपके लॉगिन करना होगा।
प्रोफाइल भरें
अपनी पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी भरें, जैसे: नाम, पता, 10वीं और 12वीं की जानकारी, कैटेगरी (SC/ST/OBC/General), वार्षिक आय इत्यादि।
दस्तावेज अपलोड करें
इसके बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे जैसे कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि।
कॉलेज और कोर्स चुनें
इसके बाद आपको चॉइस फिलिंग करनी होगी जिसमें आप अपनी पसंद का कॉलेज चुन सकते हैं। आपको आपकी प्राथमिकता के अनुसार 2-3 कॉलेज चुनना चाहिए। इसके साथ ही आप उस कॉलेज से जो भी कोर्स करना चाहते हैं उस कोर्स का चयन करें।
फीस जमा करें
इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट करें
इसके बाद फॉर्म में भारी गई सभी जानकारी को एक बार चेक कर लें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें। इस प्रकार आप स्नातक 2026 में एडमिशन ले सकते हैं।
कॉलेजों में साल में दो बार एडमिशन
मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों को कॉलेज और कोर्स अलॉट किए जाएंगे। यदि छात्र को दी गई सीट पसंद आती है, तो वह उसे कन्फर्म कर सकता है। अन्यथा अगले राउंड का इंतजार कर सकता है।
इस नई प्रक्रिया के फायदे
यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, अब छात्रों को लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मेरिट के आधार पर सीट अलॉटमेंट होने से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना कम होगी। साथ ही घर बैठे आवेदन और एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी जिससे छात्रों का समय व्यर्थ नहीं होगा। छात्र अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
- आवेदन शुरू होते ही जल्दी फॉर्म भरें
- सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
- सही जानकारी भरें, कोई गलती न करें
- मेरिट लिस्ट नियमित रूप से चेक करते रहें
सरकार की पहल और उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक छात्र उच्च शिक्षा से जुड़ें और उन्हें बेहतर अवसर मिलें। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर छात्र को समान अवसर मिले। यह पहल “Digital India” मिशन के अनुरूप भी है, जिसमें शिक्षा को तकनीक से जोड़कर आसान और सुलभ बनाया जा रहा है।
UG Admission 2026 के लिए 1 मई से शुरू होने वाली यह प्रक्रिया छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है। ePravesh पोर्टल और ऐप के माध्यम से आवेदन करना बेहद आसान हो गया है। अगर आप भी 12वीं पास कर चुके हैं और कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इस प्रक्रिया का लाभ जरूर उठाएं। समय पर आवेदन करें और अपने करियर की नई शुरुआत करें।