छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत आप महंगे बिजली बिलों से छुटकारा पा सकते हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा X पर ट्वीट करके इस योजना की जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को राहत देना है जिनका बिजली बिल अधिक हो गया है। इस योजना के तहत बकाया बिल पर लगने वाला सरचार्ज माफ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 757 करोड़ रूपए का बिजली बिल/सरचार्ज माफ किया जाएगा।
किन लोगों को मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ उन सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा:
- जिनका बिजली बिल ज्यादा हो गया है।
- जिन पर बकाया बिल जमा है।
- जो समय पर भुगतान नहीं कर पाए।
योजना के तहत क्या मिलेगा फायदा?
इस योजना में सबसे बड़ा लाभ यह है कि:
- बढ़े हुए बिजली बिल पर पूरा सरचार्ज माफ किया जाएगा।
- भुगतान करना आसान होगा।
- उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी।
इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना 27वीं किस्त
पंजीयन कैसे करें
आवेदन इस योजना में तीन प्रकार से आवेदन कर सकते हैं। आप इस योजना में ऑनलाइन वेबसाइट/मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं अथवा ऑफलाइन नजदीकी बिजली कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में पंजीयन करने के लिए नीचे दिए गए तरीके अपना सकते हैं:
ऑनलाइन पंजीयन
अगर आप ऑनलाइन पंजीयन करना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदक को संबंधित वेबसाइट www.cspdcl.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आवेदन को लॉगिन/रजिस्टर करना होगा। इसके बाद अपना उपभोक्ता क्रमांक दर्ज करें। इसके बाद आवेदक मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मोर बिजली ऐप
जो आवेदक मोबाइल फोन से योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले अपने मोबाइल में मोर बिजली मोबाइल ऐप इंस्टॉल करना होगा इसके बाद मोर बिजली अप में आवेदक को लॉगिन रजिस्टर करना होगा। इसके पश्चात अपना इलेक्ट्रिसिटी उपभोक्ता क्रमांक दर्ज करें। इसके बाद आवेदक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
नजदीकी कार्यालय
अगर आवेदक को ऑनलाइन आवेदन का व्यावहारिक ज्ञान नहीं है तो वह इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकता है जिसके लिए आवेदक को अपने नजदीकी बिजली विभाग कार्यालय में जाकर पंजीयन करना होगा।
समाधान शिविर की जानकारी
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जगह-जगह ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां:
- उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जा रही हैं
- मौके पर ही समाधान दिया जा रहा है
- सरचार्ज माफी का लाभ दिया जा रहा है
अंतिम तिथि क्या है
उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखना होगा। इस योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 31 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए उपभोक्ताओं से यह अपेक्षा की जा रही है कि वह निर्धारित तिथि तक योजना के अंतर्गत आवेदन करके योजना का लाभ सुनिश्चित करें। इसलिए सभी उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि निर्धारित स्थिति से पूर्व पंजीयन कर लें।
जरूरी दस्तावेज
पंजीयन के समय निम्न दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं:
- बिजली बिल की कॉपी
- पहचान पत्र (आधार कार्ड)
- मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम शुरू किए जाते हैं जिनसे आम लोगों या उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना शुरू की गई है जिससे अधिक बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल/सरचार्ज से छुटकारा मिल सके। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं। सरचार्ज माफी के साथ यह योजना आर्थिक राहत प्रदान करती है।