Mahtari Vandana Yojana 27th Installment: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत 26 किस्तें जारी की जा चुकी है। पिछले महीने ही महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त 8 अप्रैल 2026 को 68 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी। महिलाएं अगली महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं जो मार्च 2026 के महीने में महिलाओं के बैंक अकाउंट में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाएगी। जैसा कि आप पूर्व परिचित हैं कि इस योजना में सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है और इस तरह महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत हर साल 12000 रुपए का लाभ मिल रहा है।
इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सालाना ₹12000 की राशि से महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सकती हैं जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करता है। इस प्रकार यह अप्रत्यक्ष रूप से आत्मनिर्भर भारत में भी सहायता करता है।
महतारी वंदन योजना क्या है
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक महतारी वंदन योजना शुरू की है। यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10 मार्च 2024 को शुरू की गई थी जिसके अंतर्गत अभी तक 26 किस्तें महिलाओं को प्राप्त हो चुकी हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की राशि दी जाती है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना का लाभ 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी सभी महिलाओं को दिया जाता है। महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रूपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से महिलाओं के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। अब तक इस योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिला लाभार्थी पंजीकृत हैं जिन्हें अब तक 26 किस्तों का लाभ मिल चुका है और मार्च 2026 में महिलाओं को 27वीं किस्त भी प्राप्त होगी।
महतारी वंदन योजना 27वीं किस्त
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अभी तक महिलाओं को 26 किस्तों की राशि प्रदान की जा चुकी है और 27वीं किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं को 7 या 8 मार्च 2026 को ट्रांसफर की जाएगी। जारी होने वाली है। जैसा की आपको पता होगा की हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच सरकार सहायता राशि भेजती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार हर कुछ समय में महतारी वंदन योजना की सभी लाभार्थी महिलाओं की पात्रता सुनिश्चित करती है और जो लाभार्थी महतारी वंदन योजना में गलत तरीके से पंजीकृत हैं जैसे कोई लाभार्थी सरकारी कर्मचारी रहते हुए योजना का लाभ ले रही हैं या जिनके घर में कोई करदाता हो वैसे लाभार्थियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत अपात्र घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही जो महिलाएं 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेती हैं उनको इस योजना का लाभ मिलना बंद हो जाता है। इस हेतु आप नीचे दी गई महतारी वंदन योजना की पात्रता भी पढ़ सकते हैं।
महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता
- छत्तीसगढ़ की मूल निवासी विवाहित महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना का लाभ 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी महिलाओं को ही मिलेगा।
- विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होगी।
- परिवार में कोई आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य भारत या राज्य सरकार में कर्मचारी ना हो।
- परिवार में वर्तमान या भूतपूर्व सांसद/विधायक ना हो।
Mahtari Vandana Yojana 27th Installment Status
- महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट (mahtarivandan.cgstate.gov.in) पर जाएँ।
- मेनू पर क्लिक करके आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करें।
- अपना लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड को डालकर सबमि करें।
- अब आप महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त सभी किस्तों का भुगतान विवरण देख सकते हैं।
- यहीं पर आप महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।