WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Shala Darpan Portal 2024 | शाला दर्पण पोर्टल क्या है? School Login, Staff Login @rajshaladarpan.nic.in

Shala Darpan Portal

इस पोर्टल का उपयोग शिक्षकों, स्कूलों, स्कूल के कर्मचारियों और छात्रों से संबंधित सारी जानकारी छात्रों के अभिभावकों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है, यानि अब छात्रों के माता-पिता घर बैठे विद्यालय और बच्चो की शिक्षा से जुड़ी सारी जानकारियां Shala Darpan Portal से प्राप्त कर सकेंगे।

इस लेख में आपको शाला दर्पण राजस्थान से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लेख को पढ़ने के बाद आप समझ सकते हैं कि शाला दर्पण पोर्टल क्या है, इसका उद्देश्य और उपयोग क्या है, इससे क्या लाभ मिलेंगे, कौन सी सुविधाएं मिलेगी और शाला दर्पण स्कूल लॉगिन (Shala Darpan School Login) कैसे कर सकते है।

शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान क्या है?

शाला दर्पण राजस्थान एक एकीकृत द्विभाषिक ऑनलाइन एमआईएस पोर्टल है। जिसमें राजस्थान के सभी राजकीय विद्यालय, उनमें पढ़ने वाले विद्यार्थी एवं इन विद्यालयों के शिक्षकों तथा कर्मचारियों से सम्बंधित सूचनाओं का संकलन किया गया है। इसके अलावा इसमें विद्यालय स्तरीय शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी संपूर्ण जानकारियों की प्रविष्टी भी की गई है। जिससे राजस्थान के छात्रों और उनके विद्यालयों से संबंधित सभी जानकारी उनके माता-पिता आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि इस पोर्टल पर केवल सरकारी स्कूलों के छात्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अब तक इस पोर्टल पर माध्यमिक शिक्षा के सभी 13659 विद्यालयों ने लॉगिन कर लिया है और इन विद्यालयों से जुड़ी सारी जानकारी जैसे विद्यालयों की आधारभूत सूचनाये, कक्षा/वर्ग वार विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारियां एवं विद्यालय के सभी कर्मचारियों से सम्बंधित सूचनाएं एकीकृत हो चुकी हैं। छात्रों से संबंधित जानकारी के अलावा इस पोर्टल पर अभिभावकों को विद्यार्थियों की TC/शाला से निष्कासन और शिक्षकों की जॉइनिंग/रिलीविंग की जानकारी भी प्राप्त हो सकती है यानि अब अभिभावक इस Shala Darpan Rajasthan से विद्यालय की हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे।

शाला दर्पण पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

Shala Darpan Portal को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में होने वाली सभी गतिविधियों से संबंधित जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाना है ताकि अभिभावक हमेशा छात्रों और विद्यालयों की गतिविधियों पर नजर रख कर निश्चिंत रह सकें। इससे अभिभावकों को बार-बार स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, राज्य की शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों के समय की भी बचत होगी।

Shala Darpan Portal का उपयोग

  • विद्यालय स्तरीय सूचनाओं को शिक्षा विभाग तक पहुंचाना।
  • उपलब्ध मानव संसाधन का समुचित उपयोग करने के लिए।
  • विद्यालय/ शिक्षक/ विद्यार्थी आदि के लिए विभिन्न योजनाओं के निमार्ण हेतु एक ही क्लिक पर जरूरी क्रेडेंशियल उपलब्ध कराना।
  • अभिभावकों को विद्यार्थियों नियमित प्रगति व विद्यालय गतिविधि से अवगत कराना।
  • विद्यार्थियों की प्रगति सहित उनकी सहशैक्षिक गतिविधियों का सतत मूल्यांकन करना।
  • जिला/राज्य स्तर पर त्वरित मॉनीटरिंग द्वारा योजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित करना।

राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं?

अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षक कर्मचारियों के लिए राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर निम्न सुविधाएं/जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं –

  • स्कूल की रिपोर्ट
  • स्कूल सर्च करना
  • स्टाफ की रिपोर्ट
  • स्कीम सर्च करना
  • सजेशन देना
  • Know Your School NICSD ID
  • स्टाफ लॉगइन
  • ट्रांसफर शेड्यूल
  • स्कूल का विवरण
  • बच्चों की उपस्थिति, परीक्षण स्कोर, असाइनमेंट अंक और पदोन्नति रिकॉर्ड का विवरण
  • विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सामान्य जानकारी आदि।

राजस्थान सरकार द्वारा बेटियों के खाते में छात्रवृत्ति के रूप में ट्रांसफर होंगे ₹2500

राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के लाभ क्या है?

  • शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान का लाभ राजस्थान के सभी नागरिक उठा सकते है।
  • अभिभावक घर बैठे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय की गतिविधियों की समीक्षा कर सकते हैं।
  • Shala Darpan Portal Rajasthan में सरकारी स्कूलों संबधित सभी जानकारियों का संकलन किया गया है।
  • इससे शिक्षा विभाग की गतिविधियों में पारदर्शिता आई है।
  • इस पोर्टल से शिक्षा से सम्बंधित सभी विभाग के डेटाबेस को मैनेज किया जाता है।
  • अब अभिभावक घर बैठे स्कूल के सभी कर्मचारियों और शिक्षा कार्यालय की पूरी जानकारी भी कभी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

 राजस्थान विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना

Shala Darpan Portal Staff Registration & Login कैसे करे?

शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान का लाभ लेने के लिए पहले विद्यालय के कमर्चारियों को खुद को पोर्टल पर पंजीकृत करके लॉगिन करना होगा जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है, दिए गए चरणों का अनुसरण कीजिए –

  • सर्वप्रथम आपको शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज जब ओपन हो जाए तो स्टाफ सेवाओं तक पहुंचने के लिए, शिक्षा स्टाफ सदस्यों को “स्टाफ विंडो” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद नए उपयोगकर्ताओं को इसमें दिए गए “लॉगिन के लिए पंजीकरण” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलकर आएगा जिसमें आवश्यक विवरण प्रदान करके खुद को पंजीकृत करना है।
  • अगर आप पहले ही पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके हैं तो “स्टाफ लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि यूजरनेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि Submit करना है।
  • एक बार सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद आप सभी विद्यालय सम्बन्धित कार्य की सूची प्राप्त कर सकते हैं।

Shala Darpan Rajasthan School Login कैसे करे?

  • सबसे पहले आप शाला दर्पण राजस्थान के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाएँ।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको यहाँ कई विकल्प दिखाई देंगे।
  • यहाँ पर आपको School Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज में यूजरनाम ,पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
  • इसके बाद आपको दिए गए Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से लॉगिन करके शाला दर्पण में अपने विद्यालय सम्बन्धित कार्य प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment