.

Nrega Payment Status Check Online : जॉब कार्ड का पैसा कैसे चेक करें ऑनलाइन? जाने पूरी प्रक्रिया

Nrega Payment Status Check

Nrega Payment Status Check Online : केंद्र सरकार श्रमिकों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिन की नौकरी की गारंटी देती है जिसका पैसा सीधे श्रमिक के बैंक में जाता है। इसका संपूर्ण विवरण ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देखा जा सकता है और वह भी मात्र अपने जॉब कार्ड से। लेकिन अधिकतर जॉब कार्ड धारकों को ये जानकारी ही नहीं है कि मनरेगा पेमेंट चेक कैसे करें? इसलिए आज हम यह आर्टिकल लेकर आये है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नरेगा पेमेंट स्टेटस चेक करके श्रमिक जान सकते हैं कि उन्हें कितने दिन का कितना भुगतान प्राप्त हुआ है। ये सारी जानकारी घर बैठे प्राप्त की जा सकती है और आज के इस आर्टिकल में हम आपको मनरेगा पेमेंट चेक करने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बतायंगे। अगर आप भी जानना चाहते है की Nrega Payment Status Online कैसे चेक करे? तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

जॉब कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?

अगर आपको मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार मिलता है, तो आपके पास जॉब कार्ड अवश्य होगा और इसी कार्ड के माध्यम से आप 100 दिन का पेमेंट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है, ये पूरी प्रक्रिया डिजिटल है। आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही जॉब कार्ड का पैसा (Nrega Payment Status) ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको आगे बताने जा रहे हैं।

मनरेगा पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करे ऑनलाइन (NREGA Payment Status Check Kaise Kare)

अगर आपको अपने जॉब कार्ड का पैसा चेक करना है तो इसके लिए आपको कुछ ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। जिसकी जानकारी हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप दे रहे हैं –

  • सबसे पहले आपको MGNREGA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको “Quick Access” का विकल्प मिलेगा, इसमें आपको क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको स्क्रीन पर “Panchayats GP/PS/ZP Login” का विकल्प दिखेगा, इसी विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, इस पेज में आपको राज्यो की सूची मिलेगी जहां आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा।
  • अभी आपके सामने सभी जिलों की सूची आएगी, इसमें आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा।
  • फिर जिले के सभी ब्लॉक दिखाई देंगे, इसमें अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना होगा।
  • उसके बाद फिर से नया पेज खुलकर आएगा, यहां आपको गांव के सभी ग्राम पंचायत का नाम मिलेगा जिसमें आपको ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
  • फिर आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, आपको इसमें कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे, इन ऑप्शन्स में से आपको “Consolidated Report of Payment to Worker” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज में आपको अपना जॉब कार्ड नंबर एंटर करके Submit करना होगा।
  • इतना करने के बाद आप पेमेंट विवरण वाले पेज में पहुंच जाएंगे, यहां पर आपको अपने पिता/पति के नाम सहित अंत व्यक्तिगत जानकारी के साथ पेमेंट से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देखने को मिलेगी।
  • इसमें आप देख सकते हैं कि आपको Nrega के तहत कितने दिन का कितना भुगतान किया जा चुका है।

MNREGA Pashu Shed Yojana : पशु सेड बनाने के लिए मिलेंगे 1 लाख 60 हजार रुपए

Leave a Comment