WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलेगा 50,000 रूपये

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 : सरकार द्वारा महिलाओं और कन्याओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जाते है। इसके लिए सरकार समय-समय पर कई सारी योजनाएं भी लाती रहती है। आज हम आपको बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी ही योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो कि एक कन्या कल्याणकारी योजना हैं। इस योजना का नाम हैं- “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना”। इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।

जैसे- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ और उद्देश्य क्या है?, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास कौन-कौन सी पात्रताएं होनी चाहिए?, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की विशेषताएं क्या है?, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना हेतु आवेदन की प्रक्रिया क्या है?, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या-क्या है? आदि। तो आइए, हम आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी देते हैं। आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 संक्षिप्त विवरण

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
किस ने लांच कियामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने
विभागमहिला कल्याण विभाग
आवेदन शुरूआवेदन शुरू हो चुके है
अंतिम तिथि31 मार्च 2024
उद्देश्यबालिकाओं को सशक्त बनाना
लाभार्थीबिहार राज्य की छात्राएं
योजना का प्रकारराज्य सरकार की योजना
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटCLICK HERE

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024

बिहार सरकार द्वारा राज्य की करने हेतु इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य की बालिकाओं को 50,000 रुपए की धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक प्रदान की जाएगी। यह धनराशि उन्हें जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में दी जाएगी।

इस योजना का लाभ लगभग 1.5 करोड़ कन्याओं को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां उठा सकती है। इस योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए और स्कूल/कॉलेज की यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि दी जाएगी। बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही यह एक महत्वपूर्ण योजना है।

Namo Drone Didi Yojana 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 लेटेस्ट अपडेट

शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। अब योग्य और इच्छुक छात्राएं 31 मार्च 2024 तक मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 के लिए आवेदन कर सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जिन छात्राओं ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से वर्ष 2017- 20 में और 2018- 21 में स्नातक पास की हैं, वे ही इस योजना के लिए पात्र हैं। शिक्षा विभाग को पता चला है कि कई छात्राएं इस योजना से वंचित रह गई है।

बहुत सी छात्राओं के रिजल्ट में सुधार हुआ है, जिससे संबंधित डाटा अभी तक पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि जिन छात्राओं ने उपरोक्त लिखित वर्ष में स्नातक उत्तीर्ण की है और जिनका नाम पोर्टल पर मौजूद नहीं है, वे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। योजना के लिए आवेदन की तिथि को अभी 31 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया हैं। शिक्षा विभाग ने यह भी कहा है कि अप्रैल महीने में पोर्टल को अपडेट कर दिया जाएगा।

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2024

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्य उद्देश्य

राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के तहत बिहार राज्य की कन्याओं को स्नातक पास करने तक किस्तों के रूप में धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा और कन्याएं सशक्त बनेगी। यह योजना कन्याओं के भविष्य को सुरक्षित करेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। इससे उन सभी परिवारों को भी मदद मिलेगी, जो अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए धनराशि नहीं जुटा पाते हैं।

इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य की बालिकाओं को 50,000 रुपए की धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक प्रदान की जाएगी। यह धनराशि उन्हें जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में दी जाएगी। इस योजना का लाभ लगभग 1.5 करोड़ कन्याओं को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां उठा सकती है। इस योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए और स्कूल/कॉलेज की यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना धनराशि का विवरण

  • सेनेटरी नैपकिन के लिए: 300 रूपये
  • यूनिफॉर्म के लिए( 1 से 2 कक्षा तक): 600 रूपये
  • यूनिफॉर्म के लिए( 3 से 5 कक्षा तक): 700 रूपये
  • यूनिफॉर्म के लिए( 6 से 8 कक्षा तक): 1000 रूपये
  • यूनिफॉर्म के लिए(9 से 12 कक्षा तक): 1500 रूपये

Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लाभ और उद्देश्य

  • इस योजना को बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस योजना से बिहार राज्य कि छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।
  • कन्याओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत 50,000 रुपए की राशि बालिका को उसके जन्म से स्नातक पास करने तक दी जाएगी।
  • यह धनराशि किस्तों में दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ लगभग 1.5 करोड़ कन्याओं को दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां उठा सकती है।
  • इस योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए और स्कूल/कॉलेज की यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि दी जाएगी।
  • इस योजना का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए हैं।
  • किसी भी धर्म, जाति या समुदाय की बेटी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • इस योजना से बाल विवाह में गिरावट आएगी और बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की कन्याएं सशक्त बन पायेगी।
  • इससे राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में भी विकास देखने को मिलेगा।
  • बालिका उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने भविष्य को सुधार पाएगी। साथ ही बालिकाएं आत्मनिर्भर बन पायेगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पात्रताएं और आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदक बालिका बिहार राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • आधार कार्ड।
  • बैंक खाता पासबुक।
  • इंटर की मार्कशीट।
  • स्नातक की मार्कशीट।
  • चालू मोबाईल नंबर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवश्यक दिशा निर्देश

  • आवेदन फॉर्म भरने से पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
  • यदि आपके महाविद्यालय की सूची पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, तो आप अपने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से संपर्क करें। इस प्रकार आप सूची में अपने विश्वविद्यालय का नाम जोड़ सकते है।
  • एक विद्यार्थी एक से अधिक बार आवेदन नहीं कर सकता है।
  • सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज इस प्रकार है-
  • विद्यार्थी की फोटो: विद्यार्थी के फोटो का साइज 50 केबी से कम होना चाहिए। निर्धारित आकार 200 × 230 PX है।
  • विद्यार्थी के हस्ताक्षर: विद्यार्थी के हस्ताक्षर के फोटो का साइज 20 केबी से कम होना चाहिए। निर्धारित आकार 140 × 60 PX है।
  • आधार कार्ड: विद्यार्थी के आधार कार्ड की ब्लैक एंड व्हाइट स्कैन पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी चाहिए। इसका साइज 500 केबी या इससे कम होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र: निवास प्रमाण पत्र की ब्लैक एंड व्हाइट स्कैन पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी चाहिए। इसका साइज 500 केबी या इससे कम होना चाहिए।
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी: बैंक पासबुक की फोटो कॉपी की ब्लैक एंड व्हाइट स्कैन पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी चाहिए। इसका साइज 500 केबी या इससे कम होना चाहिए।
  • ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट: ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी की ब्लैक एंड व्हाइट स्कैन पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी चाहिए। इसका साइज 500 केबी या इससे कम होना चाहिए।
  • आवेदन फॉर्म भरते समय आवेदन फॉर्म को ड्राफ्ट में भी सेव किया जा सकता है।
  • आवेदक द्वारा आवेदन का प्रारूप प्रिंट किया जा सकता है।
  • फाइनल सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांच लेवे।
  • एक बार आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फार्म का प्रिंट आउट अवश्य ले लेवें।

Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2024

हमने इस लेख में आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई है। यदि आप अब भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो हेल्पलाइन नंबर या ईमेल का सहारा ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर आप सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 06:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के लिए आधिकारिक वेबसाइट को विजिट किया जा सकता है। यदि आप ऐसी ही योजनाओं की जानकारी तत्काल रूप से पाना चाहते हैं, तो हमारी इस वेबसाइट को समय-समय पर विजिट करते रहे। इसके लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते हैं। आशा करते हैं कि हमारा यह आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा। बिहार राज्य की योजनाओं और खबरों की जानकारी आपको हमारी इस वेबसाइट पर समय-समय पर मिलती रहेगी।

2 thoughts on “Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलेगा 50,000 रूपये”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon