WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Vidhwa Pension Yojana 2024 : उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें, जाने आवेदन की स्तिथि देखने की प्रक्रिया

UP Vidhwa Pension Yojana 2024

UP Vidhwa Pension Yojana 2024: देश में बहुत सी महिलाएं विधवा हैं और वह अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं। राज्य सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए कई पेंशन कार्यक्रमों को लागू किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के विधवा महिलाओं को पेंशन मिलेगा। जिससे विधवा महिलाएं अपना जीवन यापन कर सके। उत्तर प्रदेश के द्वारा इस योजना को वर्ष 2022 में शुरू किया गया था। कई सारी विधवा महिला ऐसी हैं जिनको अपनी जिंदगी जीने में काफी ज्यादा समस्याओ का सामना करना पड़ता है।

सरकार इन्ही समस्याओं को दूर करने के लिए इस योजना को लेकर आई है। दोस्तों आज के इस लेख के अंदर हम आपको उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप भी एक विधवा महिला है और आपको कोई भी पेंशन की राशि अभी नहीं मिल रही है, तो यह लेख आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। यदि आप पेंशन पाना चाहती हैं तो हमारे इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

UP Vidhwa Pension Yojana 2024

योजना का नामउत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना
किसके द्वारा लॉन्च किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी विधवा महिला
विभागसमाज कल्याण विभाग
लाभविधवा महिला को हर महीने 500 रूपये देना
उद्देश्यविधवा महिला को वित्तीय सहायता देना
साल2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://sspy-up.gov.in
हेल्पलाइन नंबर1800 419 0001

यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विधवा महिलाओं के लिए शुरू किया है। इस योजना का लाभ यूपी की गरीबी रेखा से नीचे आने वाली 18 से 60 वर्ष की विधवा महिलाओं को मिलेगा। उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक महीने 500 रूपये की पेंशन राशि विधवा महिलाओं के बैंक अकॉउंट में सीधे भेजी जाएगी। यदि आप भी एक विधवा महिला है और इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं। तो उसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन करना पड़ेगा।

इस योजना को महिला कल्याण विभाग के द्वारा संचालित किया जाएगा। पति के मृत्यु होने के बाद महिला विधवा हो जाती है और उन्हें अपना जीवन यापन करने में काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। सरकार के इस योजना के द्वारा आप राज्य के सभी विधवा महिला को हर महीने 500 की राशि दी जाएगी। जिससे वह अपना जीवन यापन अच्छे तरह से कर पाएंगे।

UP Vidhwa Pension Yojana Aim

इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है, विधवा महिला को आर्थिक सहायता देना जिससे उसे जिंदगी जीने में सहारा मिल सके। इस योजना के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार अब राज्य के विधवा महिला को हर महीने उनकी बैंक खाते में 500 रुपए की आर्थिक सहायता देगी। विधवा महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारना और एक बेहतर जीविका प्रदान करना भी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के जरिए सरकार राज्य की विधवा महिलाओं की आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना चाहती हैं। यह आर्थिक सहायता मिलने से विधवा महिला अब अपने रोज की जरुरतो को पूरा करने में समर्थ हो पायेगी। और उन्हें किसि दुसरे के उपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

UP Vidhwa Pension Yojana Benifits

ऐसे तो इस योजना के कई सारे लाभ और विशेषताएं हैं जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण हमने नीचे आपको बताया है।

  • उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई इस योजना से राज्य के सभी विधवा महिला को इसका लाभ मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ राज्य के बीपीएल धारक महिला, विधवा और गरीब विधवा महिला को ही मिलेगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गयी इस विधवा पेंशन योजना के तहत राज्य के सभी ग्रामीण और शहरी विधवा महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
  • अगर राज्य के विधवा महिला कोई भी सरकार की पेंशन स्कीम के तहत पेंशन प्राप्त कर रही है, तो उन्हें इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • विधवा महिला को इस योजना के तहत लाभ मिलने से उनका जीवन यापन अच्छे से हो पाएगी।
  • यदि कोई विधवा महिला अपने पति की मृत्यु के बाद दूसरा विवाह कर लेती है, तो उन्हें इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • राज्य के विधवा महिलाओं को हर महीने 500 रुपय मिलने से उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
  • इस योजना के लिए विधवा महिला को किसी भी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
  • इस योजना के लिए कोई भी विधवा महिला घर बैठे अपना आवेदन कर सकती है।
  • इस योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा।
  • विधवा महिला आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी।

UP Vidhwa Pension Yojana Eligibility

यदि आप भी राज्य की विधवा महिला है और इस योजना के तहत लाभ पाना चाहती हैं, तो आपको यह निम्न पात्रता को पूरा करना होगा तभी आपको इस योजना के तहत लाभ मिलेगा।

  • इस योजना का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य के विधवा महिला को ही मिलेगा।
  • आवेदन करने वाली विधवा महिला की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के इस विधवा पेंशन को पाने के लिए आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
  • इस योजना का लाभ विधवा महिला को तभी मिलेगा जब वह सरकार की किसी दूसरे पेंशन का लाभ नहीं ले रहा होगा।
  • विधवा महिला की पति की मृत्यु के बाद यदि वह दूसरी विवाह कर लेता है, तो उन्हें इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा।
Free Silai Machine Yojana 2024

UP Vidhwa Pension Yojana Documents

यदि कोई भी उत्तर प्रदेश के विधवा महिला इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है, तो उसके लिए आपको यह निम्नलिखित दस्तावेज पहले तैयार कर लेना होगा।

  • आधार कार्ड
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • वोटर कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

UP Vidhwa Pension Yojana Apply

उत्तर प्रदेश के जो भी विधवा महिला है इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है, वह नीचे दिए गए इस तरीके को फॉलो करके अपना आवेदन कर सकती हैं।

  • विधवा पेंशन योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार के एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर आपके सामने विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन का एक विकल्प दिखेगा, जहां पर आपको क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज में आपको एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसको आपको सावधानी से भरना है।
  • इस फॉर्म के अंदर आपसे आपका जिला, आपका नाम, पति का नाम इत्यादि जानकारी पूछी जाएगी।
  • उसके बाद आपसे आपका बैंक के विवरण पूछा जाएगा।
  • बैंक विवरण को भरने के बाद आपसे आय का विवरण पूछा जाएगा।
  • उसके बाद आपसे नीचे संबंधित जरूरी दस्तावेज को अपलोड करने के लिए कहा जाएगा।
  • सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करने के बाद आप नीचे की कैप्चा कोड को भरेंगे। उसके बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर देंगे।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आप इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं।
  • उसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
PM Vishwakarma Yojana

UP Vidhwa Pension Yojana Status

यदि आपने विधवा पेंशन योजना के लिए अपना आवेदन कर दिया है, तो आप अपने आवेदन की स्तिथि देखने के लिए आप निम्न तरीके को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर आपको निराश्रित महिला पेंशन योजना का एक विकल्प दिखेगा जहां पर आपको क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। जहां पर आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर पूछा जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालने के बाद आपको सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है।
  • मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड डालें।
  • उसके बाद आप नीचे लॉगिन के बटन पर क्लिक करेंगे।
  • उसके बाद आप इस पोर्टल में लॉगिन कर लेते हैं।
  • फिर आप अपने आवेदन की स्थिति आसानी से देख सकते हैं।

UP Vidhwa Pension Yojana Beneficiary List

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार के विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको होम पेज पर एक ही विकल्प निरीक्षक महिला पेंशन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पेंशन भोगी सूची आयेगा इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा वहां पर आपके जनपद का चयन करना पड़ेगा।
  • इसके बाद आपको अपने विकासखंड चुनना होगा।
  • फिर आपको अपने ग्राम पंचायत का चयन करना पड़ेगा।
  • इसके बाद आपके सामने पूरी लिस्ट खुल कर आ जाएगी जिसे आप आसानी से देख सकते हैं।

Conclusion

दोस्तों आज के इस लेख के अंदर हमने आपको बताया है, उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के बारे में पूरी जानकारी। इस विधवा पेंशन योजना के तहत सरकार राज्य के सभी विधवा महिलाओं को हर महीने 500 रुपया देगी। यदि आप भी एक विधवा महिलाएं और इस योजना के तहत लाभ पाना चाहते हैं, तो आप ऊपर दिए गए तरीके को फॉलो करके अपना आवेदन कर सकते हैं। यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और परिवारों तक जरूर शेयर करें। इसी प्रकार के लगातार योजना के बारे में जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon