WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Panchayat Darpan 2024 | एमपी पंचायत दर्पण क्या है? ग्राम पंचायत कार्य सूची, लॉगिन, ई-भुगतान स्थिति, सैलरी

MP Panchayat Darpan

MP Panchayat Darpan (prd.mp.gov.in) पोर्टल एक एकीकृत मंच है जिसका संचालन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश के द्वारा किया जाता है। इस पोर्टल को डिजिटलीकरण अभियान के तहत विकसित किया गया है जिसका उद्देश्य सभी पंचायतों की जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है, यानि अब आप prd.mp.gov.in Portal पर जाकर ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत से संबंधित सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको एमपी पंचायत दर्पण की विस्तृत जानकारी देंगे। इस आर्टिकल में आपको MP Panchayat Darpan क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ और उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं कौन सी हैं? इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही अगर आपको जानना है कि MP Panchayat Darpan पर सैलरी स्लिप देखने की प्रक्रिया, कार्य सूची देखने की प्रक्रिया, ई भुगतान स्थिति देखने की प्रक्रिया क्या है, तो इन उपयोगी जानकारियों के लिए आपको यह लेख विस्तार से पढ़ने की आवश्यकता है।

MP Panchayat Darpan 2024

Mp Panchayat Darpan एक ऑफिशियल वेब पोर्टल है जिसमें सरकार ने ग्राम पंचायतों से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। इस पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत की हर गतिविधि, निर्माण कार्य, ग्राम विकास कार्य, ई-भुगतान संबंधित जानकारी, ग्राम पंचायत को मिलने वाले वेतन, जनाधिकरी संबंधित जानकारी, वेतन भुगतान स्थिति और गांव में चलाई जा रही परियोजनाओं की समीक्षा की जा सकती है। अब ग्राम पंचायत की जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे ही ग्राम पंचायत की ई भुगतान स्तिथि, कार्य सूची, सैलरी स्लिप से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पंचायत दर्पण पोर्टल MP का उद्देश्य क्या है?

पंचायत दर्पण पोर्टल मध्य प्रदेश एक डिजिटल प्लेटफार्म है जिसमें पंचायतों से संबंधित सभी जानकारी डिजिटल माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य सभी ग्राम पंचायत, डिस्टिक पंचायत आदि से संबंधित जानकारियां घर बैठे नागरिकों तक पहुंचना है ताकि पंचायत संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर काटना ना पड़े। इससे लोगों का समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा पंचायत कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें, जाने पूरा प्रोसेस

एमपी पंचायत दर्पण पोर्टल 2024 के लाभ क्या है?

  • यह पोर्टल  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है जिसके तहत ग्राम पंचायत का पूरा ब्यौरा संग्रहित किया गया है।
  • बता दें कि यह पोर्टल डिजिटल अभियान के अंतर्गत लॉन्च किया गया है।
  • अब आप इस पोर्टल पर गांव के विकास से संबंधित जानकारी भी ट्रैक कर सकते हैं।
  • गांव में संचालित की जा रही परियोजनाओं का समस्त डाटा MP Panchayat Darpan पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • अब आप घर बैठे पंचायत से संबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
  • एमपी पंचायत दर्पण पोर्टल, पंचायत प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए और ग्रामीण वासियों को ग्राम पंचायत संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया गया है।

एमपी पंचायतों में संचालित की जा रही योजनाएं

Panchayat Darpan MP के माध्यम से आप एमपी पंचायतों में संचालित की जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –

  • गौण खनिज
  • पंच परमेश्वर योजना
  • बैकवर्ड रीजन ग्रांट फंड
  • मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना
  • प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
  • राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार
  • ई कक्ष निर्माण हेतु प्राप्त राशि
  • पंचायत भवन निर्माण हेतु प्राप्त राशि
  • सुहाग आराधन प्रोत्साहन योजना
  • तरल एवं फोर्स अपशिष्ट प्रबंधन
  • मनरेगा
  • एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र मिशन
  • पंचायत सशक्तिकरण एवं जवाबदेही प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
  • परफॉर्मेंस ग्रांट
  • आरजीपीएसए पंचायत भवन मरम्मत
  • सामुदायिक शौचालय योजना
  • व्यक्तिगत शौचालय योजना
  • शाला शौचालय योजना
  • स्टाम्प शुल्क
  • मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम किचन शेड निर्माण
  • निर्मल ग्राम पंचायत पुरस्कार की राशि
  • राज्य वित्त आयोग-जनपद पंचायत स्तर
  • राज्य वित्त आयोग-जिला पंचायत स्तर
  • ग्राम सभाओं का शुद्धीकरण एवं सामाजिक अंकेक्षण आदि।

लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची जारी, ऐसे देखे लिस्ट में अपना नाम

MP Panchayat Darpan मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?

MP Panchayat Darpan का ऑफिशियल मोबाइल एप्लिकेशन भी उपलब्ध है। जिसे डाउनलोड करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है –

  • सर्वप्रथम आप MP Panchayat Darpan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • एमपी पंचायत दर्पण का होम पेज खुल कर आएगा, इसमें दिए गए “मोबाइल ऐप” के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद MP Panchayat Darpan App Download Link पर क्लिक करें।
  • Download पर क्लिक करने के बाद “Install Now” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करते ही एक नया पेज खुलकर आएगा, इसमें दिए गए इंस्टॉल के बटन पर पुनः क्लिक करें।
  • जैसे ही आप इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करेंगे, MP Panchayat Darpan App आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

पंचायत दर्पण पोर्टल पर जिला पंचायत की वेबसाइट कैसे देखें?

  • सबसे पहले आप एमपी पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा, इसमें दिए गए “जिला पंचायत की वेबसाइट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज में जिले पंचायत का चयन करें।
  • चयन करने के बाद दिए गए “जिला पंचायत की वेबसाइट/डैशबोर्ड देखे” के लिंक पर क्लिक कर लें।
  • जिला पंचायत की वेबसाइट आपके कंप्यूटर स्क्रीन प्रस्तुत हो जाएगी।

मात्र 2 मिनट में करें लाडली लक्ष्मी योजना सर्टिफिकेट डाउनलोड, यहां देखें पूरा प्रोसेस

पंचायत दर्पण पोर्टल पर जनपद पंचायत की वेबसाइट कैसे देखें?

  • सबसे पहले आप एमपी पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा, इसमें दिए गए “जनपद पंचायत की वेबसाइट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज में जिले पंचायत और जनपद पंचायत का चयन करें।
  • चयन करने के बाद नए पेज में दिए गए “जनपद पंचायत की वेबसाइट/डैशबोर्ड देखे” के लिंक पर क्लिक कर लें।
  • इस तरह जनपद पंचायत की वेबसाइट आपके कंप्यूटर स्क्रीन प्रस्तुत हो जाएगी।

पंचायत दर्पण पोर्टल पर ग्राम पंचायत की वेबसाइट कैसे देखें?

  • सबसे पहले आप एमपी पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा, इसमें दिए गए “ग्राम पंचायत की वेबसाइट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज में जिला पंचायत, जनपद तथा ग्राम पंचायत का चयन करें।
  • चयन करने के बाद “ग्राम पंचायत की वेबसाइट/डैशबोर्ड देखे” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इस तरह ग्राम पंचायत की वेबसाइट आपके कंप्यूटर स्क्रीन प्रस्तुत हो जाएगी।

MP Panchayat Darpan ई-भुगतान आदेश की स्थिति कैसे देखें?

MP Panchayat Darpan Portal पर ई-भुगतान आदेश की स्थिति देखने की सर्विस प्रदान की गई है, इसे देखने के लिए निम्न चरणों का अनुसरण करें –

  • सर्वप्रथम आप Mp पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा, इसमें दिए गए “ई भुगतान आदेश की स्थिति देखे” के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद एक डायलॉग बॉक्स खुल कर आएगा, इसमें सर्च कैटेगरी का चयन करें –
    • ग्राम पंचायत ई भुगतान
    • जिला/ जनपद पंचायत ई भुगतान (एकल खाता)
    • जिला/ जनपद पंचायत ई भुगतान (राज्य स्तरीय एकल खाता)
  • चयन करने के बाद “ई-भुगतान आदेश क्रमांक” को प्रविष्ट करें।
  • इसके बाद “ई-भुगतान आदेश की स्थिति देखें” के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • इतना करते ही संबंधित जानकारी आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।

निर्माण कार्यों की जानकारी मैप पर कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको एमपी पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा, इसमें दिए गए “निर्माण कार्यों की जानकारी मैप पर देखे” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपको अपना जिला, जनपद, ग्राम पंचायत तथा कार्य के प्रकार का चयन करना पड़ेगा।
  • इनका चयन करने के बाद “कार्य देखें” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इतना करते ही संबंधित जानकारी कंप्यूटर पर आ जाएगी।

MP Panchayat Darpan में ग्राम की सूची कैसे देखें?

मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पर आप अपने ग्राम पंचायत तथा ग्राम की सूची देख सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे Step By Step दी गई है –

  • सर्वप्रथम आप पंचायत दर्पण, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा, इसमें दिए गए “पंचायत एवं जनप्रतिनिधि” के अन्तर्गत “ग्राम पंचायत और ग्राम” के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद अपने जिले तथा जनपद का चयन करें।
  • चयन करने के बाद नए पेज में अपना कैप्चा कोड दर्ज करें  और Search के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद ग्राम पंचायत तथा ग्राम की सूची आपको देखने को मिल जाएगी।

पंचायत की ई-भुगतान आदेश की जानकारी ऐसे देखें

  • सर्वप्रथम आप पंचायत दर्पण, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा, इसमें दिए गए “ग्राम पंचायत के ई भुगतान की जानकारी” के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन होगा, इसमें जिले, जनपद तथा ग्राम पंचायत का चयन कर लें।
  • चयन करने के बाद क्रेडेंशियल जैसे ई भुगतान नंबर, ई भुगतान राशि तथा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • फिर आगे दिए गए “जानकारी देखे” के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपके स्क्रीन पर ग्राम पंचायत के ई भुगतान आदेश की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

MP Panchayat Darpan वेतन भुगतान की स्थिति कैसे देखें

MP Panchayat Darpan पर हितग्राही अपने वेतन भुगतान का स्टेटस देख सकते हैं, इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया नीचे दी जा रही है –

  • सबसे पहले आप एमपी पंचायत दर्पण 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • विजिट करने के बाद होम पेज में दिए गए “वेतन भुगतान की स्थिति” के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद नए पेज में अपने जिले, स्थानीय निकाय, माह तथा पदनाम का चयन करें।
  • चयन करने के बाद अपना कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • उसके बाद आगे दिए गए “व्यू रिकॉर्ड” के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपके वेतन भुगतान की स्थिति आपको देखने को मिल जाएगी।

Leave a Comment