MP Board Supplementary Result 2024 : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की सप्लीमेंट्री रिजल्ट हो गई जारी, यहां से चेक करें अपना रिजल्ट

MP Board Supplementary Result 2024

MP Board Supplementary Result 2024 : एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम देने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी खबर है। एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज यानी 31 जुलाई 2024 को ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर MP Board Supplementary Result 2024 की जारी कर दी गई है। अब सभी परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 की घोषणा आज 31 जुलाई 2024 किया गया है। जहां सप्लीमेंट्री कक्षा 10 के कुल विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 74.04% और कक्षा 12 का पास प्रतिशत 62.42% दर्ज किया गया है। आगे इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप MP Board Supplementary Result 2024 कैसे चेक कर सकते है? इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस और इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

MP Board Supplementary Result 2024 Out : जल्दी चेक करें परीक्षा परिणाम

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने आज 31 जुलाई 2024 को एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं के पूरक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। जो छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वे MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर दर्ज करके अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

बता दें की इस बार 10वीं के कुल विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 74.04 प्रतिशत रहा है, वही कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 62.42 प्रतिशत है। आप अपना रिजल्ट स्वयं ही आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। अगर आपको mpbse.nic.in Supplementary Result Direct Link चाहिए तो उसके लिए पोस्ट को पढ़ना जारी रखें।

mpbse.nic.in Supplementary Result 2024 कहां देखें?

MPBSE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Mp Board Supplementary Result 2024 का ऐलान कर दिया है। आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर परीक्षा परिणामों को देख सकते हैं। रिजल्ट तक एक्सेस प्राप्त करने के लिए आप सभी छात्रों को रोल नंबर या आवेदन संख्या की जरूरत पड़ेगी।

MP Board Supplementary Result 2024 Class 10th 12th

एमपी बोर्ड की पूरक परीक्षा में इस बार 10वीं कक्षा में कुल 1,06,809 छात्र उपस्थित हुए थे जिनमें से 79,065 विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पूरक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। वही 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या 99,568 रही जिसमें 62,147 विद्यार्थियों ने परीक्षा सफल की है।

सभी लड़के और लड़कियों को मिलेगा फ्री लैपटॉप, यहाँ से जल्दी आवेदन करें

बताते चलें कि इस वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं की पूरक परीक्षाएं 8 जून 2024 को आयोजित हुई थी। वहीं 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 10 से 20 जून 2024 तक चली। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए आगे हम mpbse.nic.in Supplementary Result 2024 Direct Link प्रदान करने वाले है, जिससे आप सभी आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

MPBSE Supplementary Result 2024 Direct Link

MPBSE की पूरक परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज कर अपना रिजल्ट निकाल सकते हैं –

MPBSE 10th 12th Supplementary Result 2024 कैसे चेक करे?

नीचे हमने आपकी सहायता के लिए एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा 2024 के परिणाम निकालने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताइ है, दिए गए चरणों का अनुसरण करके आप अपना स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप एमपी बोर्ड या एमपी बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जिसका लिंक ऊपर वाले अनुभाग में दिया गया है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर पहुंचने के बाद आप “सप्लीमेंट्री रिजल्ट” के लिंक MPBSE 10th & 12th Supplementary Result 2024 पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद नया पेज खुलकर आएगा, इसमें मांगे जाने वाले जरूरी क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि या एनरोलमेंट नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
  • “सबमिट” के बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोर कार्ड आपकी डिवाइस स्क्रीन पर प्रस्तुत हो जाएगा।
  • अगर आप इसे प्रिंट करवाना चाहते हैं तो पहले आपको इसे पीडीएफ फॉर्म में Save करना होगा। इसके बाद आप इसे प्रिंट करवा कर सुरक्षित रख सकते हैं।

स्कोरकार्ड में उल्लेखित विवरण

एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करते समय आपको कुछ जरूरी विवरणों को चेक करना होगा ताकि आप पुष्टि कर सके कि सारे विवरण सही है या नहीं। यदि उल्लेखित विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो आपको संबंधित अधिकारी से संपर्क कर जल्द से जल्द इसमें संशोधन करवाना होगा, ये उल्लेखित विवरण कुछ इस प्रकार है –

  • विद्यार्थी का नाम
  • माता – पिता का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • रोल नंबर
  • कक्षा
  • विषय
  • प्राप्तांक
  • परिणाम
  • परीक्षा केंद्र आदि।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

3 thoughts on “MP Board Supplementary Result 2024 : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की सप्लीमेंट्री रिजल्ट हो गई जारी, यहां से चेक करें अपना रिजल्ट”

Comments are closed.

Floating WhatsApp Button Telegram Icon