WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Meri Pehchan Portal 2024 : मेरी पहचान पोर्टल पर ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन @meripehchaan.gov.in

Meri Pehchan Portal

Meri Pehchan Portal 2024 : केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सभी सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए मेरी पहचान पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह एक पोर्टल आपको सभी ऑनलाइन सेवाओं लाभ का घर बैठे प्रदान कर सकता है जिसे प्राप्त करने के लिए आपको केवल अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी सत्यापन करके रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता होगी। इस लेख में हम आपको मेरी पहचान पोर्टल की विभिन्न जानकारियां देंगे जिसे आपको विस्तार से पढ़ने की आवश्यकता है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि Meri Pehchan Portal Registration कैसे करते है, इस पोर्टल पर कौन सी सुविधाएं प्राप्त होगी, इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए कौन सी योग्यताओं को पूर्ण करना होगा? तो इस लेख में आपको सारी जानकारी प्राप्त होगी। इसके अलावा Meri Pehchan Portal के ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक भी आपको दिया जायेगा ताकि आप बिना किसी समस्या या दुविधा के इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकें। अधिक जानने के लिए यह पोस्ट अंत तक पढ़ें।

Meri Pehchan Portal 2024

मेरी पहचान पोर्टल एक सिंगल साइन-ऑन प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान करता है। इस प्लेटफार्म पर नागरिक आसानी से और सुरक्षित रूप से खुद को प्रमाणित कर सकते हैं। यह एसएसओ प्लेटफार्म जन परिचय, ई-प्रमाण और डिजिलॉकर के तहत मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं को सम्मिलित किए हुए हैं और उपयोगकर्ता के नाम, मोबाइल नंबर, आधार, पैन इत्यादि के आधार पर यूजर को प्रमाणित कर सकता है।

Meri Pehchan Portal का मुख्य उद्देश्य क्या है?

मेरी पहचान पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत और दोहराव वाली साइन अप क्रियाओं को समाप्त करके पहचान प्रबंधन को केंद्रित करना है। यह एक केंद्रीय पहचान प्रदाता पोर्टल है जिसमें ई- प्रमाण, डिजिलॉकर और एसएसओ प्लेटफार्म पर मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जो उपयोगकर्ता उत्पादकता को बढ़ाने में सक्षम है।

इस प्लेटफार्म पर उपयोगकर्ता आसानी से रजिस्ट्रेशन करके खुद को एक बार प्रमाणित करके सहजता से कई सेवाओं और अनुप्रयोगों तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। यानि अब नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन या साइन- अप करने की आवश्यकता नहीं है। केवल मेरी पहचान पोर्टल पर खुद को प्रमाणित करके नागरिक विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

मेरी पहचान पोर्टल के लाभ क्या है?

मेरी पहचान पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले नागरिकों को कई सुविधाएं प्रदान की जाती है –

  • मेरी पहचान पोर्टल पर एक बार रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद नागरिकों को सारी ऑनलाइन सुविधा इसी प्लेटफार्म पर मिल जाएंगी।
  • यह एक केंद्रीय पहचान प्रदाता पोर्टल है जिसमें रजिस्ट्रेशन के बाद खुद को एक बार पंजीकृत करके विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
  • इस पर रजिस्ट्रेशन कर लेने पर व्यक्तिगत और दोहराव वाली Sign In प्रक्रियाओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • इस पोर्टल का इंटरफेस बेहतर और सहज बनाया गया है, इसमें कई सेवाओं और अनुप्रयोगों को शामिल किया गया है।
  • अगर आप इस पर रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं तो आपको अलग-अलग एप्लीकेशन पर बार-बार अपनी पहचान साबित करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस पर मिलने वाले क्रेडेंशियल के माध्यम से आप किसी भी सरकारी एप्लीकेशन में आसानी से लॉगिन कर सकेंगे।

Meri Pehchan Portal रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

Meri Pehchan Portal देश के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है। इस पर पंजीकरण करने के लिए कोई पात्रता मानदंड निर्धारित नहीं है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिक मेरी पहचान पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

घर बैठे करे लर्निंग लाइसेंस डाउनलोड, जाने पूरी प्रक्रिया Step By Step

Meri Pehchan Portal Registration कैसे करें?

मेरी पहचान पोर्टल पर नया पंजीकरण करने के इच्छुक उपयोगकर्ता दिए गए चरणों का अनुसरण करके आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं –

  • सर्वप्रथम उपयोगकर्ता को मेरी पहचान पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट पर meripehchaan.gov.in जाना होगा।
  • ऑफिशियल पोर्टल का होम पेज ओपन होने के बाद दिए गए “Login with Jan Parichay” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां क्लिक करने के बाद एक नया इंटरफेस खुलकर आएगा, इसमें दिए गए “New User? Sign Up For Meri Pehchaan” के विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • क्लिक करते ही पोर्टल का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसे विधिवत ध्यान पूर्वक भरने की आवश्यकता होगी।
  • मांगे गए विवरण दर्ज करने के बाद दिए गए “Submit” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपको आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसे आपको सेव करके रखना होगा।
  • मेरी पहचान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तो पूरी हो जाएगी।
  • यदि आप इस पर लॉगिन करना चाहते हैं तो आपको वापस Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक डैशबोर्ड ओपन होगा जहां आपको आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

1 thought on “Meri Pehchan Portal 2024 : मेरी पहचान पोर्टल पर ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन @meripehchaan.gov.in”

  1. Hello I am a KVS employee Not able to download my pension statements from the SBI Pension portal where my pension is credited, SBI Bank manager Talcher Thermal is telling that it will available in Union ba nk or Indian Bank pension Seva but not able to find any thing of the sort.

    Reply

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon