WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maharashtra SSC 10th Result 2024 : महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन हो रहा जारी, यहाँ देखें अपना रिजल्ट

Maharashtra SSC 10th Result

Maharashtra SSC 10th Result 2024 : जो परीक्षार्थी इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतेज़ार कर रहे हैं, उन्हें हम बताना चाहेंगे कि महाराष्ट्र बोर्ड जल्द ही Maharashtra SSC 10th Result की घोषणा करने वाली है। हालाकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन जल्द ही परीक्षा परिणामों की घोषणा होने की उम्मीद की जा रही है।

Maharashtra Board 10th Result 2024 जारी होने के बाद सभी विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, ssc.mahresults.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया भी आपको इस आर्टिकल में बताई जाएगी।

इस लेख में हम आपको Maharashtra SSC 10th Result Out को लेकर क्या नई अपडेट सामने आई है इसके बारे में बताने वाले है। महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम कब जारी हो सकते हैं और आप कैसे महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा के नतीजे देख पाएंगे? इसकी भी जानकारी आपको दी जाएगी। यदि आपको Maharashtra SSC 10th Result Link प्राप्त करना है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन आएगा? (Maharashtra Board 10th Result Date)

Maharashtra Board 10th Result कब आएगा, इसकी आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है हालाकि जल्द ही लोकसभा चुनाव खत्म होने वाले हैं जिसके बाद स्टूडेंट्स के रिजल्ट जारी होने की उम्मीद की जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद 10 वीं के रिजल्ट आसानी से mahresult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा

महाराष्ट्र एसएससी 10 वीं की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों के लिए यह खबर है कि जल्द ही आपके परीक्षा परिणाम जारी होने वाले है। इस बार करीब 17 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। यह परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थी और अब जल्द ही महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी करने वाला है।

Maharashtra SSC 10th Result 2024 कहां से देखें?

नीचे दिए गए Maharashtra SSC 10th Result 2024 Link पर क्लिक करके आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद आप अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर पाएंगे –

Maharashtra SSC 10th Result 2024 कैसे चेक करें?

अगर आप महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट एक्टिव होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे –

  • सर्वप्रथम आप महाराष्ट्र बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल mahresult.nic.in पर विजिट कर लीजिए। 
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज ओपन होगा, आप इसमें दिए गए “SSC Class 10th Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, इसमें अपना रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद आपके सामने महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट ओपन हो जाएगा, इसमें दिए गए संपूर्ण विवरण की आप जांच कर सकते हैं।
  • जांच करने के बाद आप भविष्य के संदर्भ के लिए अपने स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित जरूर रख लें।

Note: परीक्षार्थी अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पोर्टल, digilocker.gov.in पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा SMS के द्वारा रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको एक SMS टाइप करके 57766 नंबर पर सेंड करना है, SMS कुछ इस प्रकार टाइप करें –

  • MHSCC<Space>Roll Number

महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड मार्कशीट विवरण

महाराष्ट्र 10 वीं बोर्ड मार्कशीट में निम्न विवरणों की जांच जरूर करें और जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को सूचित करके संशोधन जरूर कराएं –

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • कक्षा
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • माता – पिता का नाम
  • एनरोलमेंट नंबर
  • डेट ऑफ बर्थ
  • जेंडर
  • प्राप्तांक
  • ग्रेड या प्रतिशत

महिलाओं को मिलेगा पिंक ई-रिक्शा पर 20% की सब्सिडी और 70% लोन की सुविधा

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon