.

Maharashtra Pink e-Rickshaw Scheme 2024 : महिलाओं को मिलेगा पिंक ई-रिक्शा पर 20% की सब्सिडी और 70% लोन की सुविधा

Maharashtra Pink e-Rickshaw Scheme

Maharashtra Pink e-Rickshaw Scheme 2024 : महिलाओं के उत्थान और आत्मसम्मान के लिए राज्य सरकार महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा स्कीम लेकर आई है जो एक अनोखी पहल के रूप में जानी जा रही है। इसके तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के 10 शहरों में महिलाओं को आत्मसम्मान दिलाने तथा रोजगार एवं सुरक्षा तथा पर्यावरण संबंधी चिताओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। जो महिलाएं इस योजना के तहत हितग्राही है उन्हें ई-रिक्शा खरीदने पर सरकार 20% की सब्सिडी प्रदान करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना के पहले वर्ष के लिए सरकार ने 5000 गुलाबी रिक्शा चलाने की अनुमति दी है। योजना के तहत ई-रिक्शा खरीदने के लिए शेष राशि महिलाओं को बैंक द्वारा ऋण के रूप में प्राप्त हो सकती है, अतः आप अगर महाराष्ट्र राज्य की महिला है और Maharashtra Pink e-Rickshaw Scheme का लाभ लेना चाहती हैं तो पहले आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए ताकि आप आसानी से योजना के तहत आवेदन कर सकें।

अगर आप भी महाराष्ट्र राज्य के निवासी है तो यह आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि यहां हम आपको महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा स्कीम क्या है, इस योजना के क्या लाभ है, इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य, निर्धारित पात्रता, सब्सिडी, लगने वाले आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना जरूरी है।

Maharashtra Pink e-Rickshaw Yojana 2024

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का संचालन महाराष्ट्र सरकार कर रही है जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र के 10 प्रमुख शहरों में ई-रिक्शा का संचालन शुरू करवाना है। इस योजना के तहत लाभार्थी कोई पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं हैं। महिलाओं को रोजगार और सुरक्षा प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत हितग्राही महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए 20% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी ताकि बिना किसी भार के महिलाएं ई-रिक्शा खरीद सकें और रोजगार प्राप्त करके स्वयं अपने मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें। बता दें कि महिलाओं को गुलाबी ई- रिक्शा खरीदने के लिए 10% लागत स्वयं लगानी होगी तथा 70% लागत बैंक ऋण के द्वारा कवर किया जाएगा।

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का उद्देश्य क्या है?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा Maharashtra Pink E-Rickshaw Scheme महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है ताकि महिलाएं स्वयं आय अर्जित करके अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। ऐसी महिलाएं जिनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वे स्वयं आय अर्जित करके घर चलाने में सहयोग कर पाएंगी। इसी के साथ-साथ ई रिक्शाके बढ़ते उपयोग से राज्य में पर्यावरण संबंधित समस्याएं दूर होंगी और सुरक्षित परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना की सब्सिडी राशि

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के तहत हितग्राही महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा 20% की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं 10% लागत की जिम्मेदार स्वयं महिलाएं होंगी। इसके अतिरिक्त शेष 70% का वित्त पोषण बैंक लोन द्वारा किया जाएगा। इस तरह गुलाबी रिक्शा कार्यक्रम के तहत महिलाएं आसानी से ई-रिक्शा खरीद कर आय अर्जित करने में सक्षम होगी।

नाबार्ड ने शुरू की डेयरी फार्मिंग लोन योजना, ऐसे करें आवेदन

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा स्कीम 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र सरकार राज्य के मुख्य 10 शहरों में पिंक ई-रिक्शा योजना का संचालन कर रही है।
  • यह योजना महिलाओं को जीविकोपार्जन का रास्ता प्रदान करती है।
  • ऐसी महिलाएं जो आय अर्जित करके परिवार का पालन पोषण करने की इच्छा रखती हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन करके ई- रिक्शा खरीदने हेतु 20% सब्सिडी प्राप्त कर सकती है।
  • योजना के तहत ई- रिक्शा खरीदने के लिए महिलाओं को रिक्शा की लागत का केवल 10% भुगतान करना होगा एवं शेष 70% की राशि बैंक द्वारा ऋण के रूप में प्राप्त की जा सकेगी।
  • योजना के पहले वर्ष में 5,000 गुलाबी रिक्शा का प्रस्ताव पारित किया गया है।
  • यह योजना न केवल महिलाओं को रोजगार देगी अपितु पर्यावरण संबंधित समस्याओं को दूर भी करेगी।

Maharashtra Pink E-Rickshaw Yojana 2024 के लिए पात्रता

  • इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदिक महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिलाओं को सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास योजना संबंधी समस्त दस्तावेज उपलब्ध है।

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का क्रियान्वयन किन शहरों में होगा?

महाराष्ट्र सरकार इन शहरों में Maharashtra Pink e-Rickshaw Scheme का संचालन करेगी –

  • मुंबई शहर
  • पनवेल
  • नागपुर
  • पुणे
  • छत्रपति संभाजी नगर
  • पिंपरी-चिंचवड
  • नासिक
  • मुंबई उपनगर
  • थाइन
  • नवी मुंबई

बकरी पालन पर मिल रहा है 50 लाख का लोन, ऐसे करें आवेदन

Maharashtra Pink E-Rickshaw Scheme के लिए लगने वाले दस्तावेज

इस योजना के तहत आवेदन करने की इच्छुक महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आपूर्ति करनी होगी –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र आदि।

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना की पात्रता मानदंडों को पूरा करती है तो इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है। परंतु अभी आपको इसके लिए थोड़ा इंतजार करने की आवश्यकता है क्योंकि सरकार ने अभी तक योजना के संचालन हेतु आधिकारिक वेबसाइट लांच नहीं की है और ना ही अभी आवेदन प्रक्रिया के संबंध में कोई जानकारी साझा की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी, इसकी अपडेट हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आप तक पहुंचा देंगे। इसके अतिरिक्त योजना के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन से संबंधित दिशा निर्देश भी जारी होने बाकी है जिसकी सूचना आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से मिल जाएगी।

Leave a Comment