WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pratibha Kiran Scholarship Scheme 2024 : 12वीं पास छात्राओं को मिलेंगे 5000 रुपए, ऐसे करें आवेदन

Pratibha Kiran Scholarship Scheme 2024

Pratibha Kiran Scholarship Scheme 2024 : 12वीं पास छात्राओं को मिलेंगे 5000 रुपए, ऐसे करें आवेदन मध्यप्रदेश की सरकार के द्वारा छात्राओं को कई योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा छात्राओं के हित में प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना को शुरू किया गया था। वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा इस योजना को अभी भी चलाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश की ऐसी छात्राएं जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है और वे आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं, उनके लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से 12वीं पास छात्राओं को 5000 रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। तो आइए, आपको प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। साथ ही योजना के लिए आवेदन करने का तरीका भी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे। अतः अंत तक इस आर्टिकल में हमारे साथ बनें रहें।

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना क्या है

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने इस योजना को शुरू किया था। जिसे वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा संचालित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की ऐसी छात्राएं जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है और वे आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं, उनके लिए यह योजना शुरू की गई है।

इस योजना के माध्यम से 12वीं पास छात्राओं को 5000 रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। शहरी क्षेत्र में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने हेतु इस योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना आर्थिक आधार पर लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

Ek Parivar Ek Naukri Yojana 2024

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत कब हुई

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा की गई थी। शिवराज सिंह जी चौहान ने इस योजना की शुरुआत वर्ष 2009 में की थी। बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई थी। यह योजना बालिकाओं को कॉलेज में पढ़ने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी।

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना आर्थिक आधार पर लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। शहरी क्षेत्र में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने हेतु इस योजना की शुरुआत की गई है। मध्यप्रदेश द्वारा बालिकाओं के हित में चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं में से यह एक योजना है।

बालिका को हर महीने 500 रुपए 10 महीनों तक दिए जायेंगे। एक साथ देखा जाए तो यह राशि 5000 रुपए है। ये पैसे छात्राओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस प्रकार कहा जा सकता है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना से संबंधित पात्रता

यदि आप प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास निम्न आवश्यक योग्यताएं होनी चाहिए-

  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाली छात्रा मध्यप्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ शहर की छात्राओं को ही दिया जाएगा।
  • गरीब परिवारों के बच्चे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • छात्रा न्यूनतम 60% अंकों के साथ कक्षा 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए।
  • यदि 12वीं के बाद में छात्रा किसी भी प्राइवेट या सरकारी मान्यता प्राप्त कॉलेज से पढ़ाई करती है, तो वह पात्र होगी।

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के तहत मिलने वाली राशि

यदि आप प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको हर महीने 500 रुपए 10 महीनों तक दिए जायेंगे। एक साथ देखा जाए तो यह राशि 5000 रुपए है। ये पैसे छात्राओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने वाली छात्रा के लिए यह आवश्यक है कि वह 12वीं कक्षा में 60% अंकों के साथ पास हुई हो।

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना ऑनलाइन आवेदन

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले इस योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इस वेबसाइट पर आने के बाद “योजना के लिए आवेदन करें” की लिंक को खोजकर उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको इस योजना के आवेदन फॉर्म को भरना हैं।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से और ध्यान पूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड कर लेवें।
  • इस प्रकार आपने सफलतापूर्वक प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कर लिया है।
    यदि आप स्कॉलरशिप प्राप्त करने के योग्य है, तो आपको प्रतिमाह 500 रुपए की राशि 10 महीनों तक प्राप्त होती रहेगी। इस प्रकार 10 महीनों में प्राप्त राशि 5000 रुपए हो जाएगी। यह योजना मध्यप्रदेश की छात्राओं के लिए ही है। मध्यप्रदेश सरकार सभी छात्राओं को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। ताकि वे पढ़ लिखकर एक अच्छे भविष्य का निर्माण कर सकें।

RTE Yojana Apply Online 2024 

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई है। साथ ही हमने यह भी बताया है कि प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना क्या है?, प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य क्या है?, प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक पात्रताएं कौन-कौन सी है?, प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें? आदि। दोस्तों, आशा करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। यदि आप ऐसी ही नई नई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारी इस वेबसाईट को समय समय पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon