Maiya Samman Yojana 1st Kist Jari : मइयां सम्मान योजना की पहली किस्त हो गई जारी, आ गए खाते में ₹1000, जल्दी चेक करे स्टेटस

Maiya Samman Yojana 1st Kist Jari : जैसा कि आप सभी लोगों को पता होगा कि झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है जिसके तहत आवेदन करने वाली करीब 36 लाख महिलाओं में से 20 लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं जिनके बैंक खाते में पहली किस्त्त के 1000 रुपए भेजे जाने वाले है। अगर आपने भी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है तो हम आपको बता दें की सरकार सभी महिलाओं के खाते में पहली किस्त की राशि भेजना शुरू कर दी है।

Maiya Samman Yojana 1st Kist Jari

इस आर्टिकल में हम आपको मइयां सम्मान योजना की पहली किस्त के बारे में जानकारी देंगे और इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं इसके बारे में भी बतायंगे, तो पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए क्योंकि पहली किस्त अब कभी भी आपके बैंक खाते में आ सकती है तो ऐसे में आपको जानना जरूरी है कि आप Maiya Samman Yojana 1st Kist Status Check कैसे कर सकते है। इसलिए आज इस पोस्ट में दी गई जानकारी को मिस मत कीजियेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की पहली किस्त का इंतजार लाखों महिलाएं कर रही हैं क्योंकि यह राशि उनके आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने में सहायता करेगी। झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। क्योंकि सरकार को इस योजना से उम्मीद है कि इससे महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा, परिवार में निर्णय लेने का अधिकार और निजी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने का सामर्थ्य प्राप्त होगा।

झारखंड के चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन जी ने 18 अगस्त को इस योजना के तहत 1000 रूपये ट्रांसफर करने की बात कही थी। अगर आपने भी इस योजना के तहत आवेदन किया है तो आपको हम बताना चाहेंगे कि वादे अनुसार सरकार आपके बैंक खाते में प्रत्यक्ष रूप से सहायता राशि जरूर भेजेगी, इस योजना के तहत आपको सालाना 12000 रुपए का लाभ प्राप्त होगा। इसकी अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को पढ़ना जारी रखें।

Maiya Samman Yojana 1st Installment Date

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2024 के तहत पहली किस्त कब आएगी? इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। बताते चलें प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार 18 अगस्त से 20 अगस्त 2024 के बीच सहायता राशि पात्र महिलाओं के बैंक खाते में जारी करने वाली है। साल भर में इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹12000 यानी हर महीना ₹1000 दिए जाएंगे जिसका उपयोग कर महिलाएं अपने आर्थिक जीवन में बदलाव ला सकेंगी और निजी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी।

झारखण्ड के लोगों को मिलेगा 15 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज, यहाँ देखें पूरी जानकारी

18 अगस्त से ही पात्र महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त का पैसा आना शुरू हो गया है। जानकारी के लिए बताते चलें कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रथम किस्त जारी करने की प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारी कर ली है और पहले राज्य के प्रत्येक जिले से 151 महिलाओं को यह सहायता राशि प्रदान की जाने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार पहले 3624 पात्र महिलाओं के अकाउंट में सरकार Maiya Samman Yojana 1st Kist जारी करेगी और उसके बाद अन्य शेष पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लाभ क्या हैं?

  • मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह ₹1000 की सहायता राशि भेजी जाएगी।
  • यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में स्थानांतरित होगी।
  • योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की पूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब 18 अगस्त से महिलाओं को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • सबसे पहले झारखंड सरकार 18 अगस्त को 3624 महिलाओं के खातों में पहली किस्त जमा करेगी।
  • संभवतः हर महीने की 15 तारीख तक महिलाओं के खातों में इस योजना की राशि जमा होती रहेगी।
  • इस सहायता राशि से महिलाएं अपनी निजी जरूरतों को पूर्ण करने में सक्षम होंगी और स्वावलंबी बनेंगी।

झारखंड राज्य की महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रूपये, जल्दी भरे आवेदन फॉर्म

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Registration Status

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में जानकारी साझा की है कि 15 अगस्त तक आयोजित विशेष शिविरों में जाकर करीब 36 लाख 69 हजार 378 महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना के लिए पंजीकरण कराया है लेकिन इनमें से 20 लाख 40 हजार महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं जिन्हें योजना का लाभ लेने के योग्य पाया गया। अब पहले चरण में इन महिलाओं को सरकार योजना के तहत किस्तें देती रहेगी।

हालाकि जानकारी के अनुसार यह सतत चलने वाली योजना है यानि योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। तो जिन महिलाओं ने योजना के तहत आवेदन नहीं किया है और जिनके आवेदन रद्द हो गए हैं, वे पुनः योजना के लिए पात्रता मानदंडों को पूर्ण करते हुए प्रज्ञा केंद्रों के तहत आवेदन कर सकती हैं।

अबुआ आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Maiya Samman Yojana 1st Kist के लिए पात्रता

निम्नलिखित पात्रता मानदंडों के आधार पर योजना के लिए 20 लाख से अधिक महिलाओं का चयन हुआ है। योजना का लक्ष्य राज्य की करीब 48 लाख गरीब परिवारों की महिलाओं को लाभान्वित करना है। अतः जो महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, वे निम्न योग्यताओं से अपनी योग्यता का मिलान कर आगे आवेदन पत्र भर सकती हैं –

  • केवल झारखंड राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इसके लिए महिला की आर्थिक स्थिति कमजोर होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं जिनकी परिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है, उन्हें लाभ दिया जाएगा।
  • जिन महिलाओं के पास अंत्योदय योजना के तहत गुलाबी, पीला, सफेद, और हरे रंग का राशन कार्ड है, उन महिलाओं को मईया सम्मान योजना का लाभ मिलेगा।

Maiya Samman Yojana 1st Kist Status Check

हालही में दिए गए अपडेट के मुताबिक झारखंड राज्य सरकार ने यह जानकारी साझा की है कि आवेदन करने वाली महिलाओं को उनके आवेदन की प्राप्ति और स्वीकृति की जानकारी SMS के माध्यम से दी जाएगी। इसी के साथ पहली किस्त जारी होने का संदेश भी SMS के जरिए महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। अतः लाभार्थी महिलाओं को Maiya Samman Yojana 1st Kist Status देखने के लिए कहीं भागा दौड़ी करने की आवश्यकता नहीं है। महिलाओं को घर बैठे पता चल जाएगा कि उनके खाते में योजना की राशि जमा हुई है या नहीं।

हालाकि महिलाएं आवश्यकता के अनुसार अपने नजदीकी बैंक या एटीएम में जाकर, बैंक में पासबुक के माध्यम से या एटीएम में जाकर डेबिट कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करके भी मईया सम्मान योजना पहली किस्त भुगतान का विवरण देख सकती हैं। मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए ये भी कहा है कि महिलाओं को डीबीटी के जरिए होने वाले साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता संदेश भी भेजें जाएं।

Maiya Samman Yojana 1st Kist Status Check Online

  • सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jharkhand.gov.in पर जाइए।
  • अब यहां मुख्य पृष्ठ पर दिए गए योजना के लिंक पर क्लिक करके “भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • अगले पृष्ठ में कुछ जानकारी जैसे लाभार्थी संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कीजिए।
  • फिर “Check Payment” पर क्लिक करके भुगतान की स्थिति की जांच कर लीजिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “Maiya Samman Yojana 1st Kist Jari : मइयां सम्मान योजना की पहली किस्त हो गई जारी, आ गए खाते में ₹1000, जल्दी चेक करे स्टेटस”

    • Maiya Samman yojana me Nirma Mishra ka naam chadha hai ki nahi kya 1000,cm k taraf se milega ya nahi milega , JMMSYDHA20240810071748285B, sawikirt hua hai ya nahi account me milega ya nahi

      Reply

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon