WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahtari Vandana Yojana 2024 : महतारी वंदन योजना में मिलेंगे 12000 रूपए, जानिये संपूर्ण जानकारी

mahtari vandana yojana

Mahtari Vandana Yojana 2024 : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना शुरू की गई थी। इसी योजना को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने भी एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है- महतारी वंदन योजना। यह सरकारी योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को 12000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसलिए इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह की राशि दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12000 रुपए प्रतिवर्ष मिलेंगे। यह राशि महिलाओं को उनके बैंक खाते में मिलेगी। छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय होना आवश्यक है।

Mahtari Vandana Yojana 2024

योजना का नाममहतारी वंदन योजना 2024
शुरु हुई2024 में
फॉर्म शुरू5 फरवरी 2024
फॉर्म समाप्त20 फरवरी 2024
शुरुआत किसने कीछत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता
योजना से प्राप्त राशि12,000 रुपए प्रतिवर्ष
आवेदन करने का तरीकाऑफलाइन/ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटCLICK HERE

वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में बीजेपी की सरकार बन गई है। और बीजेपी सरकार बहुत सारी योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है। ये योजनाएं महिलाओं, किसानों और युवाओं के हित में है। अभी हाल ही में महिलाओं के आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। इस योजना से छत्तीसगढ़ राज्य के महिलाओं को सीधा फायदा होने वाला है। महतारी वंदन योजना पर आधारित यह लेख आपके लिए बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है। यदि आप भी महतारी वंदन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Mahtari Vandana Yojana 2024

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई एक सरकारी योजना है। साथ ही यह एक महिला कल्याणकारी योजना है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। 5 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक इस योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म भरे गए थे। अब तक 70 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर चुकी है।

Free Silai Machine Yojana 2024

छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। 5 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक इस योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म भरे गए थे। 1 मार्च 2024 को इस योजना से संबंधित लिस्ट भी जारी हुई थी। इसके बाद 5 मार्च 2024 को पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। 8 मार्च 2024 को पात्र महिलाओं के बैंक खाते में इस योजना से जुड़ी किस्त की राशि भी ट्रांसफर की गई। यह राशि 1000 रुपए थी।

Mahtari Vandana Yojana Eligibility

जो भी महिला छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना 2024 के लिए आवेदन करना चाहती है, उसके पास निम्न आवश्यक योग्यताएं होनी चाहिए –

  • आवेदन करने वाली महिला छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए। अगर महिला छत्तीसगढ़ राज्य में स्थाई रूप से निवास करती है तो वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • सिर्फ विवाहित महिलाएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। अविवाहित महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र है।
  • महिला की उम्र 21 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना से प्राप्त होने वाली राशि सिर्फ बैंक खाते में ही ट्रांसफर की जाती है। इसलिए आवेदक महिला का बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • महिला का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

Mahtari Vandana Yojana Documents

जो भी महिला छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना 2024 के लिए आवेदन करना चाहती है, उसके पास निम्न आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए –

  • आवेदक महिला के पास स्वयं का आधार कार्ड होना चाहिए।
  • इस योजना से प्राप्त होने वाली राशि सिर्फ बैंक खाते में ही ट्रांसफर की जाती है। इसलिए आवेदक महिला का बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • महिला का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला के पास एक चालू मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • आप छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी है, यह प्रूफ करने के लिए आपसे आपका आधार कार्ड, राशन कार्ड या मूल निवास प्रमाण पत्र भी मांगा जा सकता है।

CG Mahtari Vandana Yojana

8 मार्च 2024 को राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की पहली किस्त महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की। यह राशि 1000 रूपये है। इसके लिए यह आवश्यक है कि महिला के बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय हो। महिलाएं बैंक खाते में डीबीटी को सक्रिय करवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगाती दिखी।

इसे देखते हुए दुर्ग कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने जिले के बैंकों को रविवार के दिन भी खोले जाने के निर्देश दिए थे। राज्य की महिलाओं के बैंक खाते का डीबीटी लिंक करने की परेशानी को देखते हुए दुर्ग कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने प्रबंधक अग्रणी बैंक दुर्ग के नाम पर एक पत्र लिखते हुए निर्देश जारी किए थे कि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आरंभ की गई महतारी बंधन योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्यवाही चल रही है।

PM Vishwakarma Yojana

जिसके तहत 21 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह उनके आधार से लिंक बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे। जिले में कुल 59,420 महिलाओं के आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करने का टारगेट तय किया गया है। वहीं जिले की अधिकतर महिलाओं के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं है। इसके लिए रविवार को भी बैंक खोले जाएंगे। और महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा और साथ ही डीबीटी भी सक्रिय की जाएगी।

Chhattisgarh Mahtari Vandana Yojana

आप सभी को पता है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू किया गया था। जिसे वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी चला रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य की महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। अब इसी योजना को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ने भी एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है- महतारी वंदन योजना।

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को 12000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसलिए इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह की राशि दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12000 रुपए प्रतिवर्ष मिलेंगे। यह राशि महिलाओं को उनके बैंक खाते में मिलेगी।

सभी के मन में यह सवाल है कि इस योजना के लिए किस प्रकार से और कहां से आवेदन किया जाता है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की अभी कुछ ही दिनों पहले इसके लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए थे। छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक महिलाओं से आवेदन फॉर्म मांगे थे।

फिलहाल इससे संबंधित आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं है। अब इस योजना से संबंधित राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। जैसे ही इससे संबंधित कोई भी लेटेस्ट नोटिफिकेशन आएगी तो इसकी जानकारी आपको हमारे द्वारा दे दी जाएगी। यदि आप ऐसी ही खबरों को तत्काल रूप से पाना चाहते हैं, तो हमारी इस वेबसाइट को समय-समय पर विजिट करते रहे। इसके लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते हैं।

Mahtari Vandana Yojana Registration

महतारी वंदन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निम्न स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले किसी भी वेब सर्च ब्राउज़र को ओपन करें।
  • अब BJP CG लिख कर सर्च करें।
  • अब आप आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएंगे।
  • इस वेबसाइट पर आप इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • अब इस योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म को ओपन करें।
  • इस आवेदन फॉर्म को अच्छे से और ध्यानपूर्वक भरे।
  • मांगे गए आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करें।
  • अब आपने सफलतापूर्वक महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन कर लिया है।

Mahtari Vandana Yojana List

यदि आप महतारी वंदन योजना की पात्र सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो निम्न स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर मेनू के विकल्प पर क्लिक करें।
  • मेनू में दिए गए “अंतिम सूची” के विकल्प पर क्लिक करके स्थानीय निकाय का चुनाव करें।
  • फिर आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए स्थान की सूची आपको प्रदर्शित हो जाएगी।

Leave a Comment