WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladli Behna Yojana 2024 : 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 11वीं किस्त की राशि हुई ट्रांसफर, इन महिलाओं को मिलें 1250 रुपए

Ladli Behna Yojana 2024

Ladli Behna Yojana 2024 : 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 11वीं किस्त की राशि हुई ट्रांसफर, इन महिलाओं को मिलें 1250 रुपएमहिलाओं के सशक्तिकरण और भरण पोषण के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं को सिंगल क्लिक के माध्यम से 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। लेकिन इस बार 5 अप्रैल को ही मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राज्य की लगभग 1 करोड़ में 30 लाख महिलाओं के बैंक खाते में इस योजना से संबंधित 11वीं किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अभी कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इस कारण आचार संहिता को देखते हुए पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 5 अप्रैल को ही यह राशि ट्रांसफर कर दी गई है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप इस राशि को कैसे चेक कर सकते हैं। यदि आप लाडली बहना योजना से संबंधित लेटेस्ट अपडेट को जानना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बनें रहें।

1 करोड़ 29 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 11वीं किस्त हुई ट्रांसफर

जो भी महिलाएं लाडली बहना योजना से संबंधित 11वीं किस्त का इंतजार कर रही थी, वे अब बेफिक्र हो जाएं। क्योंकि मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 5 अप्रैल 2024 को दोपहर के 12:00 बजे सिंगल क्लिक के माध्यम से सभी बहनों के बैंक के खाते में 11वीं किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बार 5 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के कारण 5 दिन पहले ही इस योजना से संबंधित राशि ट्रांसफर की गई है। यदि आप लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त का पैसा चेक करना चाहते हैं, तो आप अपनी बैंक शाखा में जाकर पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं और यदि आपका बैंक खाता आपके मोबाइल नंबर से लिंक है, तो आप संबंधित एप्लीकेशन की सहायता से भी इसे चेक कर सकते हैं।

PM Matru Vandana Yojana 2024

इन महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए 1250 रुपए

मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 1575 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर की है। बहुत सी महिलाओं के मन में यह सवाल है कि यह राशि किन-किन महिलाओं को दी गई है? तो आपको बता दे की सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में यह राशि ट्रांसफर की गई है। यह राशि 5 अप्रैल को सभी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी गई है जो 1250 रुपए है। इसी के साथ वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि धीरे-धीरे इस राशि को बढ़ाया जाएगा।

लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त से संबंधित स्टेटस को ऐसे करें चेक

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपको लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त मिली है या नहीं? तो इसके लिए आप बैंक शाखा में जाकर इसे चेक कर सकते हैं। आप बैंक शाखा में जाकर अपनी पासबुक को काउंटर पर देवें और काउंटर पर बैठे कर्मचारियों से एंट्री करवाएं। यदि इस योजना का पैसा आया होगा तो आपको एंट्री में दिख जाएगा। अगर आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक है, तो आप एसएमएस के माध्यम से भी लाडली बहना योजना की किस्त का पैसा आसानी से चेक कर सकते हैं।

वंचित लाडली बहनों के लिए आई बड़ी खबर

लाडली बहना योजना में जो भी महिलाएं वंचित रह गई है, उनके लिए तीसरे चरण का द्वार लोकसभा चुनाव से पहले खुल सकता है। आपको यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है, कि इस बार के आवेदन फार्म के लिए 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती है।

जो भी महिला तीसरे चरण में आवेदन करना चाहती है, वह अपने नजदीकी ग्राम पंचायत में जाकर संपर्क कर सकती है। तीसरे चरण का आवेदन फॉर्म भरने से पहले आपको आधार और समग्र आईडी को लिंक करवा लेना है। साथ ही आपको अपने बैंक का डीबीटी भी इनेबल कर लेना है। तभी आपके बैंक खाते में इस योजना से जुड़ी किस्त की राशि जमा होगी।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2024

निष्कर्ष

तो दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने आपको यह बताया है कि लाडली बहना योजना से संबंधित 11वीं किस्त का पैसा महिलाओं के बैंक का खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। साथ ही हमने आपको यह भी बताया है कि आप किस प्रकार से इस योजना के तहत मिलने वाली 11वीं किस्त की राशि को चेक कर सकते हैं। आशा करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। यदि आप ऐसी ही नई नई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारी इस वेबसाईट को समय समय पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment