![Ladli Behna Yojana Ladli Behna Yojana 12th Installment](https://upefa.com/wp-content/uploads/2024/04/Kapil-Lovanshi-4-1024x576.jpg)
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी अपडेट जारी की गई है। योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा केवल पात्रता धारी महिलाओं को 12वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। अगर आप मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला है और लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं तो प्रदेश सरकार द्वारा योजना निर्धारित की जरूरी पात्रता की जानकारी आपको होनी चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के लिए जारी की गई पात्रता के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा 12वीं किस्त का भुगतान करने से पहले जरूरी पात्रताओं का पालन करना होगा। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अपात्र महिलाएं 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे। आज इस आर्टिकल में आपको लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त की भुगतान की तिथि एवं निर्धारित की गई जरूरी पात्रता की जानकारी प्रदान की जाएगी।
Ladli Behna Yojana 2024
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। योजना की शुरुआत का श्रेय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए जा चुके हैं। इस योजना में मध्य प्रदेश सरकार हर महीने लाभार्थी महिला को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करती है।
लाडली बहना योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य लाभार्थी महिलाओं के बैंक के खाते में हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करने का है। योजना की शुरुआत में लाभार्थी महिलाओं को ₹1000 ट्रांसफर किए जा रहे थे, जिसे बढ़कर 1250 रुपए कर दिए गए हैं। भविष्य में योजना के अंतर्गत राज्य के लाभार्थी महिलाओं को ₹3000 प्राप्त होंगे।
लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाएं लाभ प्राप्त कर रही है। योजना में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 11 किस्तों का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है। जिस दौरान महिलाओं को प्रदेश सरकार ने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की है। यह पैसा प्रदेश सरकार सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के जरिए ट्रांसफर करती है। हर महीने 10 तारीख को योजना की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है, पिछली किस्त का भुगतान 5 अप्रैल 2024 को किया गया था।
Ladli Behna Yojana Eligibility
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को 12वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा, उन सभी महिलाओं के लिए सरकार द्वारा पात्रता का निर्धारण किया गया है। अगर आप इस योजना की अगली किस्त का पैसा प्राप्त करना चाहते हैं, तो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई जरूरी पात्रता की जानकारी आपको होनी चाहिए। आगे योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता की जानकारी प्रदान की जा रही है।
- योजना का लाभ केवल राज्य की मूल निवासी महिला प्राप्त कर सकती है।
- लाभार्थी महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक एवं 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला एवं परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला एवं परिवार का कोई सदस्य शासकीय नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए बैंक खाता डीबीटी सकरी होना अनिवार्य है।
Ladli Behna Yojana 12th Installment
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने 10 तारीख को आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। योजना में प्रदेश सरकार द्वारा अब तक लाभार्थी महिलाओं को 11 किस्तों का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। राज्य की महिलाएं योजना की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त का भुगतान लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 10 मई 2024 को किया जाएगा, जिस दौरान महिलाएं 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकेंगी। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी।