Ladli Behna Awas Yojana : सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रुपए, ऐसे देखे सूची में अपना नाम

Ladli Behna Awas Yojana

Ladli Behna Awas Yojana : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिलाओं को पक्का मकान बनाने हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आर्टिकल में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आवास योजना के अंतर्गत जारी की गई लाभार्थी सूची के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

अगर आपने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा किया है और अब योजना की पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल में आपको लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाभार्थी परिवार पात्रता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया महिलाओं को दे रही 25 लाख तक लोन

Ladli Behna Awas Yojana 2024

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के अंतर्गत राज्य की मूल निवासी महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए जा चुके हैं। लाडली बहना योजना में पात्र महिलाएं आवास योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं।

योजना के जरिए प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को पक्का मकान बनाने हेतु 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना में राज्य की करोड़ों महिलाओं ने आवेदन फार्म जमा किया है, उन महिलाओं को पहली किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को पक्का मकान बनाने हेतु 1.20 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। यह पैसे विभिन्न तीन किस्तों के रूप में लाभार्थी महिलाओं के बैंक के खाते में राज्य सरकार द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा। पहली किस्त के रूप में महिलाओं को ₹30000 प्राप्त होंगे।

Ladli Behna Awas Yojana Beneficiary List

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको बताई जा रही निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा। योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूची में नाम देखा जा सकता है।

  • लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे हैं रिपोर्ट वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां दिखाई दे रहे लाडली बहना आवास योजना लाभार्थी सूची 2024 वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां आपको अपने राज्य जिले एवं तहसील का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपने ग्राम पंचायत एवं वार्ड कार्यालय का चयन करना होगा।
  • आपके सामने लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

अगर आपका नाम लाडली बहना आवास योजना के लाभार्थी सूची में पाया जाता है, तो आप योजना के अंतर्गत पात्र माने जाएंगे एवं राज्य सरकार द्वारा आपकी बैंक का खाते में पक्का मकान बनाने हेतु आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत पहली किस्त का भुगतान लोकसभा चुनाव के बाद किया जा सकता है। राज्य की लाभार्थी महिलाओं को योजना की पहली किस्त का इंतजार है प्रदेश सरकार द्वारा योजना की पहली किस्त में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का भुगतान डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

1 thought on “Ladli Behna Awas Yojana : सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रुपए, ऐसे देखे सूची में अपना नाम”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon