Mahtari Vandana Yojana 6th Installment : महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त हो गई जारी, जल्दी चेक करे स्टेटस

Mahtari Vandana Yojana 6th Installment

Mahtari Vandana Yojana 6th Installment : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की सभी पात्र महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 5 किस्तें सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई थी। जिसके बाद से सभी महिलाओं को Mahtari Vandana Yojana 6th Installment के जारी होने का बेसब्री से इंतेजार था। लेकिन अब उन सभी महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है की सरकार द्वारा 6वीं किस्त भी जारी कर दी गई है। राज्य सरकार ने रक्षा बंधन के उपहार स्वरुप सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में इस बार जल्दी ही 1000 रूपये ट्रांसफर कर दिए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार महतारी वंदन योजना का संचालन कर रही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूर्ण करने व आत्मनिर्भर बनने के लिए इस योजना के तहत हर माह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। ऐसे में प्रत्येक पात्र महिला को आने वाली हर किस्त की सटीक जानकारी भी होनी चाहिए। इसलिए आज हम आपको महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त के बारे में पूरी जानकारी लेकर आये है। अतः आपसे निवेदन है कि आप इस पोस्ट के साथ अंत तक बनें रहें।

Mahtari Vandana Yojana 6th Installment 2024

23 से 60 वर्षीय समस्त गरीब महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है जिसमें महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से हर महीने 1000 रूपये यानि सालाना 12000 रुपए ट्रांसफर किये जाते है। इस योजना के माध्यम से अब तक महिलाओं को 5 किस्तों का लाभ मिल चूका है और जो महिलाएं महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त का इंतेज़ार कर रही हैं,

उनके लिए खुशखबरी है कि 1 अगस्त 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने प्रत्यक्ष रूप से सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपए की आर्थिक सहायता वितरित कर दी है। इसका संपूर्ण स्टेटस आप सभी महिलाएं स्वयं घर बैठे निकाल सकती हैं जिसका प्रोसेस जानने के लिए आपको यह पोस्ट अंत तक पढ़ना होगा।

सरकार दे रही सभी महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर, आवेदन करने के लिए यहां देखें पूरा प्रोसेस

महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त हो गई जारी

जो महिलाएं Mahatari Vandana Yojana का लाभ प्राप्त कर रही हैं उन्हें हम बताना चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में अगस्त माह के 1000 रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। राज्य सरकार हर महीने की 10 तारीख तक 1000 रुपए की सहायता राशि लाभार्थी महिलाओं को हस्तांतरित करती है लेकिन इस माह रक्षाबंधन त्योहार को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने 1 अगस्त को ही सहायता राशि वितरित कर दी है। यह राशि रक्षाबंधन उपहार स्वरूप प्रदान की गई है जिसका स्टेटस आप खुद देख सकते हैं।

Mahtari Vandana Yojana Installment Update

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के तहत हालही में 650 करोड रुपए की धनराशि खर्च करते हुए राज्य सरकार की ओर से योजना की 6वीं किस्त 1 अगस्त 2024 को पात्र महिलाओं को भेजी गई है। हर महीने सरकार विशेष कार्यक्रम के दौरान 1 से 10 तारीख के बीच करीब 70 लाख पात्र महिलाओं को प्रत्यक्ष रूप से यह राशि जारी कर देती है और उम्मीद करती है कि इस सहायता राशि से महिलाएं अपनी बुनियादी जरूरतों को आराम से पूरा करके आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।

महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट हो गई जारी, यहां से लिस्ट में चेक करें अपना नाम

Mahtari Vandana Yojana का लाभ लेने के लिए पात्रता

जिन महिलाओं को Mahtari Vandana Yojana के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का आनंद उठाना है, उन्हें हम सलाह देंगे कि आप सभी महिलाएं समय-समय पर योजना की लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच अवश्य करें क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा अपात्र महिलाओं का नाम योजना की लाभार्थी सूची से हटाया जाता है ताकि पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल सके। जिन महिलाओं के पास निम्नलिखित योग्यताएं हैं, उन्हें ही सरकार योजना के तहत लाभ प्रदान करेगी –

  • महतारी वंदना योजना 2024 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी महिलाओं को चुना जाएगा।
  • राज्य की विवाहित, विधवा और तलाशुदा महिलाएं इसका लाभ लेने की पात्र होगी।
  • 23 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को सरकार यह आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • जिन महिलाओं की उम्र 1 अगस्त 2024 तक 60 वर्ष से अधिक हो जाएगी, उनका नाम योजना की पात्रता सूची से हटा दिया जाएगा।
  • महिलाओं के परिवार में कोई सदस्य यदि सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता है तो वह महिला योजना का लाभ नहीं ले सकती।
  • निर्बाध रूप से योजना का लाभ लेने के लिए महिला के बैंक खाते में डीबीटी का सक्रिय होना जरूरी है।

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को दे रही है ₹20000 की आर्थिक सहायता, देखें आवेदन प्रक्रिया

Mahtari Vandana Yojana 6th Installment Status कैसे चेक करे?

जो महिलाएं जानना चाहती हैं कि महतारी वंदना योजना की 6वीं किस्त बैंक खाते में आई या नहीं तो इसकी पुष्टि के लिए आप सभी महिलाओं को नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –

  • सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा, यहां आपको दिए गए “थ्री लाइन” पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको Menu Bar में कई विकल्प मिलेंगे, यहां आपको दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति”  पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा, इस पेज में कुछ जानकारियों की प्रविष्टि करनी होगी जैसे कि लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर या आधार नंबर इत्यादि।
  • अब आगे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके दिए गए विकल्प “सबमिट” पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह महतारी वंदन योजना पेमेंट स्टेटस निकल जाएगा, जहां आप हालही में किए गए भुगतान की पूरी स्थिति भी देख सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “Mahtari Vandana Yojana 6th Installment : महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त हो गई जारी, जल्दी चेक करे स्टेटस”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon