WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

July Ration Card List 2024 : राशन कार्ड की नई लिस्ट हो गई जारी, यहाँ से करे लिस्ट में अपना नाम

July Ration Card List

July Ration Card List 2024 : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर राशन कार्ड लिस्ट जारी की जाती है क्योंकि राशन कार्ड बनवाने के लिए नए आवेदन भी प्राप्त हो रहे हैं और समय-समय पर अपात्र नागरिकों को योजना की लाभार्थी सूची से हटाया भी जाता है। इसलिए आपको राशन कार्ड की नई लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए ताकि आप सुनिश्चित कर सकें कि आपका नाम राशन कार्ड लाभार्थी सूची में है और आपको लगातार सस्ते दरों पर राशन सामग्री मिलती रहे।

आज के पोस्ट में हम आपको July Ration Card List 2024 की डिटेल देंगे क्योंकि हालही में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी करने की सूचना दी थी। जिन लाभर्थियों ने राशन कार्ड की ई-केवाईसी कर ली है उन्हें आगे हर महीने राशन सामग्री प्राप्त होती रहेगी, लेकिन जिन नागरिकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है उनका नाम जुलाई राशन कार्ड लिस्ट से लाभार्थी सूची में दिखाई नहीं देगा।

अतः आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि July Ration Card New List 2024 में आपका नाम है या नहीं। इसके अलावा अगर आपने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है तो भी आपको इस सूची में अपना नाम सर्च करना होगा ताकि आप यह सुनिश्चित कर सके कि आप राशन कार्ड बनवाने के पात्र हैं या नहीं। यहां हम जुलाई राशन कार्ड की नई लिस्ट कैसे चेक करे? इसकी पात्रता क्या है, लाभ क्या है, आदि की पूरी जानकारी देंगे।

July Ration Card List 2024

राशन कार्ड धारकों को हम बता दें कि राशन कार्ड की नई सूची खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर जारी कर दी गई है। इसमें जिन नागरिकों का नाम होगा, वे राशन कार्ड बनाने या राशन कार्ड योजना का लाभ उठाने के योग्य माने जायँगे। बहुत से ऐसे आवेदक भी हैं जिनका नाम Ration Card Waiting List में है लेकिन अब उनका नाम जुलाई राशन कार्ड सूची में सूचीबद्ध हो सकता है। इसी के साथ जिन राशन कार्ड धारकों ने राशन कार्ड ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनका नाम इस सूची से हटाया जा सकता है।

July Ration Card New List 2024 कहाँ और कैसे देखें?

जुलाई माह की राशन कार्ड सूची आप अपने राज्य के खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर देख सकेंगे। इस सूची में उन लाभार्थिओं के नाम दर्ज किए जाएंगे जो राशन कार्ड बनवाने के पात्र हैं और जिनके राशन कार्ड की ई-केवाईसी हो चुकी है। वहीं इस लिस्ट से उन लोगों के नाम हटाए जाने वालें हैं जो अपात्र होने के बाद भी योजना का लाभ उठा हे हैं। राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आगे पढ़ें।

राशन कार्ड बनवाने के लिए यहां से करें आवेदन, इस नयी पोर्टल से

राशन कार्ड के लाभ क्या हैं?

  • यदि जुलाई माह के राशन कार्ड लिस्ट में आपका नाम मिलता है तो आप राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने गए हैं।
  • अतः आपकी श्रेणी व अन्य योग्यता के आधार पर आपके लिए APL, BPL, अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया जाएगा।
  • जो नागरिक राशन कार्ड की पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं उनका नाम जुलाई राशन कार्ड लिस्ट में देखने को मिलेगा।
  • बीपीएल राशन कार्ड धारकों को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त होगा।
  • राशन कार्ड बनवाने के बाद हर महीने सस्ते दरों पर सरकारी राशन की दुकान से राशन सामग्री प्राप्त की जा सकेगी।

2 मिनट में घर बैठे करें ई राशन कार्ड डाउनलोड, यहां देखें पूरा प्रोसेस

जुलाई राशन कार्ड लिस्ट के लिए पात्रता क्या है

यदि आपको राशन कार्ड बनवाना है तो इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित कुछ योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है जो निम्नलिखित है –

  • राशन कार्ड सूची में योग्य भारतीय नागरिकों का नाम दर्ज किया जाएगा।
  • आवेदनकर्ता अपनी पारिवारिक स्थिति के आधार पर APL, BPL या अंत्योदय राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2,00,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के परिवार का कोई सदस्य सरकार कर्मचारी या आयकर दाता है तो वह राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
  • राशन कार्ड की नई लिस्ट में अब उन लाभुकों के नाम सूचीबद्ध होंगे जिनके Ration Card की eKYC हो गई है।

July Ration Card List 2024 में अपना नाम कैसे देखें?

जुलाई राशन कार्ड की नई लिस्ट 2024 के जारी होने के बाद आप इस सूची में अपना नाम सर्च कर पाएंगे। जिसके लिए एक सरल प्रक्रिया को अपनाना होगा, यह प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –

  • सबसे पहले तो आपको खाद्य सुरक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर जाना है।
  • यहां जाने के बाद मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा, इसमें दिए गए “राशन कार्ड” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के साथ ही अगला पेज खुलकर आएगा, इसमें दिए गए विकल्पों में से “राशन कार्ड डिटेल्स ऑन स्टेट पोर्टल” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज में सभी राज्यो के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक मिलेगा, आपको अपने राज्य के खाद्य सुरक्षा पोर्टल के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आप अपने राज्य के खाद्य सुरक्षा पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर पहुंच जाएंगे, इसमें आपको अपने जिले का चयन करना है।
  • जिला चुनने के बाद आपको ब्लॉक की लिस्ट मिलेगी, इसमें अपने ब्लॉक का चुनाव करना है।
  • ब्लॉक का चुनाव करने के बाद ग्राम पंचायत की लिस्ट खुलेगी, इसमें अपने ग्राम पंचायत का चुनाव कर लेना है।
  • इसके तुरंत बाद आपके सामने राशन कार्ड ग्रामीण सूची खुलकर आ जाएगी, इस नई लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

5 thoughts on “July Ration Card List 2024 : राशन कार्ड की नई लिस्ट हो गई जारी, यहाँ से करे लिस्ट में अपना नाम”

Leave a Comment