WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rashtriya Krishi Vikas Yojana (आवेदन करें) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना लाभ, पात्र का

Rashtriya Krishi Vikas Yojana

Rashtriya Krishi Vikas Yojana – हमारे देश के अंदर अधिकतर लोग ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी लोग कृषि पर निर्भर रहते हैं। इसलिए सरकार इन सभी कृषकों के लिए अलग-अलग कानून बनाते रहते हैं जिससे उन्हें फायदा हो सके। 2007 में केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का शुरूआत किया गया। इस योजना का मकसद किसानों के फसल की कटाई और कटाई के बाद आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण करना था। जिसे वह अपनी फसल का रख रखाव सही तरीके से कर सके। किसानों को अपने खेती से अधिक आय कमाने के लिए उन्हें अलग-अलग तरह के लिए कौशल विकास भी प्रदान करना है।

Rashtriya Krishi Vikas Yojana

योजना का नामराष्ट्रीय कृषि विकास योजना
शुरू किया गयाभारत सरकार के द्वारा
लाभार्थीदेश के किसान
उद्देश्यकृषि क्षेत्र को विकसित करना
साल2024
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rkvy.nic.in/

किसान अपने खेत में फसल के लिए सिर्फ एक ही समय पर निर्भर रहते हैं। राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुसार विभिन्न उप योजनाएं इस योजना से संचालित की जाएंगी। फसल कटाई के बाद के प्रबंधन को उपयुक्त रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा और सूखाग्रस्त जिलों पर तत्काल ध्यान दिया जाएगा। योजना के इस हिस्से में राज्य मूल्यवर्धन कृषि व्यवसाय परियोजना के लिए निधि का तीस प्रतिशत खर्च किया जाएगा। इस योजना के द्वारा सरकारों ने तरह-तरह के फसलों के बारे में जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करेंगे। दोस्तों इस योजना के बारे में अभी तक ज्यादा लोगों की जानकारी नहीं है। आज के इस आर्टिकल के अंदर हम आपको बताएंगे राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के बारे में पूरी जानकारी।

Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2024

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को 2007 में ही शुरू किया था। इस योजना से कृषि और संबंधित क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा। इससे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कृषि और संबंधित क्षेत्रों का विकास करने का अधिकार मिलेगा। 11वीं और 12वीं पंचवर्षीय योजनाओं में इस योजना को लागू किया गया था। 11वीं योजना के दौरान राज्यों ने 5768 परियोजनाओं को लागू किया और 22408.76 करोड़ रुपये जारी किए गए। 12वीं पंचवर्षीय योजना में 3148.44 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और कृषि मशीनरीकरण, बागवानी और फसल विकास के क्षेत्रों में 7600 योजनाओं को लागू किया गया था।

2014-15 तक इस कार्यक्रम को पूरी तरह से केंद्रीय सहायता से लागू किया गया था। 2015-16 से, योजना का वित्तपोषण पैटर्न 60:40 के अनुपात में केंद्र और राज्यों में बांटा गया। केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इस योजना का पैटर्न पूरी तरह से अनुदान है। इस योजना से खेती में निजी निवेश बढ़ेगा। इस योजना में कृषि और बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन, डेयरी विकास, कृषि अनुसंधान और शिक्षा, वानिकी और वन्यजीव, वृक्षारोपण और कृषि विपणन, खाद्य भंडारण और भंडारण, मृदा और जल संरक्षण और कृषि वित्तीय संस्थान भी शामिल हैं।

PM Fasal Bima Yojana 2024

Rashtriya Krishi Vikas Yojana Aim

भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए यहाँ पर खेती बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। प्राकृतिक आपदा अक्सर खेती में अधिक नुकसान करते हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी बदतर हो जाती है। यही कारण है कि किसान खेती में अब रुचि नहीं रखते हैं। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को सरकार ने किसानों के हित में बनाया है। योजना की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य है देश में कृषि और खेती से संबंधित क्षेत्रों में डेप्लॉयमेंट को बढ़ावा देना और देश के किसानों की आय में बढ़ोतरी करना ताकि वे अपनी जिंदगी और भी बेहतर तरीके से जी सकें। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का लक्ष्य कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों को बढ़ावा देना है।

जो कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देगा। इस योजना से कृषि क्षेत्र में बुनियादी ढांचा बनाया जाएगा। इससे गुणवत्तापूर्ण इनपुट, भंडारण, बाजार, सुविधा आदि की पहुँच सुनिश्चित की जा सकेगी। किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार योजना बनाई जाएगी। इस योजना के माध्यम से किसानों को आय बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। यह योजना किसानों को खेती के लिए काफी ज्यादा प्रोत्साहित करेगा। हमारे देश में अधिकतर कर लोग ग्रामीणों में रहते हैं। यह सभी लोग कृषि पर निर्भर रहते हैं। इसलिए देश में कृषि को लेकर कानून बनाना काफी ज्यादा जरूरी है। यह योजना कृषि क्षेत्र को विकसित करने में सफल होगी। इसके अलावा, इस योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।

Rashtriya Krishi Vikas Yojana Benefits

  • देश भर के किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे।
  • इस योजना के तहत फसल की कटाई के पहले और फसल की कटाई के बाद कृषि के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
  • किसने की फसल का भंडारण अच्छी तरह से करके पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
  • किसानों के उपज हो गए फसल को बाजारों में अच्छी कीमत पर बेचना जिससे होने अधिक से अधिक आए मिल सके।
  • किसानों के लिए अलग-अलग तरीके की खेती को लगाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • अतिरिक्त खेती में एकीकृत खेती, मशरूम की खेती, मधु मक्खी पालन, सुगंधित पौधे की खेती और फूलों की खेती करवाई जाएगी। जिससे उन्हें अतिरिक्त आय कमाने का मौका मिलेगा।
  • अजगर ग्रामीण किसान अपनी पुरानी तकनीक का उपयोग करके खेती करते हैं, जिससे उन्हें अधिक लाभ नहीं मिलता है।
  • इस योजना के जरिए श्रमिक किसानों को नई-नई तकनीक के बारे में और नए-नए व्यावसायिक मॉडल के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  • इस योजना के शुरू होने से किस आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
  • योजना के तहत अपनी है काफी ज्यादा बढ़ा सकेंगे।

Rashtriya Krishi Vikas Yojana Eligibility

इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिसके पास ये निम्न पात्रता होगी। इस योजना का लाभ पूरे देश के किसानों को मिलेगा।

  • योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए सिर्फ 18 वर्ष के अधिक उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल किसानों को ही मिलेगा।

Rashtriya Krishi Vikas Yojana Documents

यदि आप राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके पास ये निम्न दस्तावेज होनी चाहिए।

  • आधार कार्ड,
  • निवासी प्रमाण पत्र,
  • आय प्रमाण पत्र,
  • जाति प्रमाण पत्र,
  • पासपोर्ट साइज फोटो,
  • मोबाइल नंबर,
  • ईमेल आईडी आदि।
Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024

Rashtriya Krishi Vikas Yojana Apply Process

यदि आप भी एक किसान है और आप इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं। तो आपको हमारे नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करके अपना आवेदन करना पड़ेगा।

  • सबसे पहले आपको राष्ट्र कृषि विकास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर आपको आवेदन करें का एक विकल्प दिखाई देगा जहां पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म को आपको अच्छे से भर लेनी है।
  • फोन को भरने के बाद अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर लेनी है।
  • उसके बाद आपको नीचे कैप्चा कोड डालने हैं।
  • इसके बाद आपको नीचे सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप अपना आवेदन इस योजना के लिए कर सकते हैं।

Rashtriya Krishi Vikas Yojana Project Report

योजना का सफल संचालन करने के लिए देश के सभी राज्यों को इस योजना की विस्तृत रिपोर्ट जारी करनी होगी। केंद्रीय सरकार द्वारा दिए गए प्रारूप के अनुसार यह रिपोर्ट बनाई जाएगी। जिन परियोजनाओं का बजट 25 करोड़ रुपये से अधिक है, उनके लिए थर्ड पार्टी का डीपीआर होगा। हर परियोजना को डीपीआर द्वारा सालाना फिजिकल और अंतिम लक्ष्य दिए जाएंगे। कृषि विभाग राज्य स्तरीय परियोजना स्क्रीनिंग कमेटी को परियोजना रिपोर्ट देगा। बाद में प्रोजेक्ट को स्टेट लेवल स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा, जो फिर स्टेट लेवल सेक्शनिंग कमेटी को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा

Procedure to View The List of State Nodal Officers

  • सबसे पहले आपको राष्ट्र कृषि विकास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर आपको स्टेट नोडल अधिकारी के वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • जहां पर आप स्टेट नोडल ऑफिसर की सूची देख सकते हैं।

Rashtriya Krishi Vikas Yojana Helpline Number

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के अंदर हमने आपको सभी जरूरी जानकारी के बारे में बताया है। इस योजना में कैसे आवेदन करना है इसके बारे में भी हमने आपको बताया है। इसके बावजूद, आप राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के हेल्पलाइन नंबर 011-23070964 पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आप अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या फिर इस योजना से संबंधित कोई शिकायत दर्ज करना चाहते हैं। इसके बावजूद आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर और भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Saubhagya Yojana 2024

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के अंदर हमने आपको बताया राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के बारे में पूरी जानकारी। यह योजना देश के सभी किसानों वर्गों के लिए है। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में खेती कर रहा हो वह योजना की तरह लाभ ले सकता है। सरकार ने इस योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए लगभग 2400 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। सरकार ने इतना अधिक बजट इसलिए दिया है ताकि योजना का सही ढंग से कार्यान्वयन हो सके और अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके, क्योंकि इस योजना के मुख्य लाभार्थी किसान भाई होंगे, जिन पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है।

यदि आप को यह आर्टिकल पसंद आ गया है तो इसे अपने दोस्तों तक जरूर शेयर करें। जिससे वह भी इस योजना में आवेदन करके लाभ ले सके।इसी तरह के जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

×