![Ladli Behna Awas Yojana 1st Kist Ladli Behna Awas Yojana 1st Kist Date](https://upefa.com/wp-content/uploads/2024/06/Ladli-Behna-Awas-Yojana-1st-Kist--1024x576.jpg)
Ladli Behna Awas Yojana 1st Kist Date : मध्य प्रदेश राज्य की महिलायें काफी लंबे समय से लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का इंतजार कर रही है। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है कि Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment के 25 हजार रुपए कब महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे। हालाकि यह जानकारी काफी समय से मिल रही है कि जल्द ही एमपी सरकार राज्य की 4 लाख 75 हजार पात्र महिलाओं के बैंक खाते में लाडली बहना आवास योजना के पैसे भेजे जाएंगे।
ऐसे में आज इस पोस्ट में हम आपको इस योजना से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी प्रदान करेंगे ताकि आप सभी महिलाएं इस योजना का पूरा-पूरा लाभ उठा सकें। बता दें की लाडली बहना आवास योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और जो महिलाएं योजना का लाभ लेने के योग्य हैं, उनके नाम की सूची योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आपको इसी सूची में अपने नाम की जांच करने की जरूरत है क्योंकि अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो ही आपको लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त मिलेगी। इसकी पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक पढ़िए।
क्या है लाडली बहना आवास योजना?
लाडली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर संचालित की जाने वाली वह योजना है जिसके तहत महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए 3 असमान किस्तों में 1,30,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया का समापन हो चुका है और लाभार्थी महिलाओं के नाम की सूची भी जारी हो चुकी है।
लेकिन अभी तक महिलाओं को Ladli Behna Awas Yojana 1st Kist की राशि नहीं मिली है। सरकार की ओर से अभी लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त जारी करने की तिथि की सूचना भी जारी नहीं हुई है। ऐसे में महिलाओं को अभी थोड़ा और इंतजार करने की जरुरत है।
Ladli Behna Awas Yojana Payment
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए सरकार 1,30,000 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी जो तीन किस्तों में मिलेगी। इसमें पहली किस्त के तहत ₹25000, दूसरी किस्त में 85000 और अंतिम किस्त में ₹20,000 दिए जाएंगे। पहली किस्त के पैसे जल्द ही महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जाने वाले है।
Ladli Behna Awas Yojana 1st Kist किसे मिलेगी?
लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त किन्हें मिलेगी, यह जानने के लिए आपको लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची की जांच करनी होगी। इसमें उन सभी महिलाओं के नाम हैं जो योजना का लाभ लेने के पात्र हैं। बताते चलें कि योजना के तहत चयनित लाभार्थियों की संख्या करीब 4,75,000 से अधिक है और इन सभी हितग्राहियों के बैंक खाते में योजना की पहली किस्त की राशि जल्द ही ट्रांसफर होने वाली है। ऐसी महिलाएं जो गरीब व कमजोर वर्ग से आती हैं और जिनके पास पक्का मकान नहीं हैं, एवं पीएम आवास योजना के लाभ से वंचित रह गई हैं उन्हें ही इस योजना के तहत वरीयता दी जाएगी।
लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची जारी, ऐसे देखे लिस्ट में अपना नाम
Ladli Behna Awas Yojana First Installment Date
लाडली बहना आवास योजना के तहत 17 सितंबर 2023 से 5 अक्टूबर 2023 तक आवेदन पत्र भरे गए थे जिसके बाद सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। उसके बाद फरवरी 2024 में योजना की पहली किस्त ट्रांसफर की जाने की बात सामने आई थी। लेकिन अभी तक लाडली बहनों को इस योजना के तहत पहली किस्त की राशि नहीं मिल पाई है।
ऐसे में महिलाओं को बेसब्री से पहली किस्त के जारी होने का इंतजार है। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा अभी इस योजना की पहली किस्त जारी करने की तिथि के बारे में जानकारी प्रदान नहीं की गई है। लेकिन जानकारी के अनुसार जल्द ही लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त महिलाओं को मिल सकती है।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त
Ladli Behna Awas Yojana 2024 के लिए जरुरी दस्तावेज
लाडली आवास योजना के अंतर्गत इन दस्तावेजों को वेरीफाई करके आप पहली किस्त का लाभ प्राप्त कर सकेंगे –
- समग्र आईडी
- आधार नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मनरेगा जॉब कार्ड
- बैंक खाता
- लाड़ली बहना योजना पंजीकरण संख्या आदि।
Ladli Behna Awas Yojana 1st Kist की लाभार्थी सूची कैसे निकालें?
लाडली बहन आवास योजना पहली किस्त की राशि जिन महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी उनके नाम की सूची देखने के लिए आप निम्नलिखित मार्गदर्शिका के चरणों का अनुसरण कीजिए –
- सबसे पहले आपको लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वहां जाने के बाद मुख्य पृष्ठ में दिए गए “Report” के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही एक पेज खुलकर आएगा, इसमें ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत का विकल्प मिलेगा, आपको ग्राम पंचायत के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद जिले और ग्राम पंचायत का नाम चुन कर आगे बढ़ना है।
- आगे आपको नया पेज मिलेगा, इस पेज में आपको उन महिलाओं की सूची मिलेगी जो Ladli Behna Awas Yojana 1st Kisht का लाभ लेने के पात्र हैं।
Hello mam and sir
Ladli behna
Agar sarpanch Sahab ke hatho me kuteer gayi to hume 10 saalo nhi mili is bar bhi nahi milegi
Meri bhi help kariye
Hello I.m
You give me I take you
Hello sir meri bhi help kariye
Hi mam and sir mera bhi help karo
Hello sir