WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024 : कृषि यंत्र की खरीदी पर किसानों को मिलेगा अनुदान, अभी करे आवेदन

Pardarshi Kisan Seva Yojana

Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024 : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को कृषि संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिसके तहत पंजीकरण करके राज्य के किसान पारदर्शी किसान सेवा योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत राज्य के सभी पात्र किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाती है जिसका उपयोग करके किसान कृषि यंत्र खरीद सकते हैं और कृषि क्षेत्र में उत्पादकता में वृद्धि कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

सरकार किसानों को यह अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करके प्रदान करती है जो कि पंजीकरण के 10 दिनों के बाद किसानों को प्राप्त होती है। इस अनुदान राशि से किसान नवीन तकनीकी के उपयोग हेतु खरीदारी कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना 2024 से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। जिसमें योजना हेतु लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया, आवेदन के लिए लगने वाले दस्तावेज, निर्धारित पात्रता, प्राप्त सुविधाएं एवं लाभ और उद्देश्य आदि की जानकारी शामिल है।

पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को कृषि संबंधित सुविधाएं प्रदान करने हेतु पारदर्शी किसान सेवा योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत किसानों को नवीन तकनीकी जैसे रासायनिक खाद, सोलर पंप, कृषि उपकरण, प्रमाणित बीज और कृषि रक्षा रसायन इत्यादि उपकरणों और सेवाओं की खरीदारी के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा अलग से पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल लॉन्च किया गया है जहां पंजीकरण करके किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

UP Pardarshi Kisan Seva Yojana का उद्देश्य क्या है?

यूपी सरकार द्वारा पारदर्शी किसान योजना को लॉन्च करने का उद्देश्य किसानों को अनुदान देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाना है ताकि किसान कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी का उपयोग करके उत्पादकता में वृद्धि कर सकें और कृषि क्षेत्र संबंधी सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो पाएं। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी और साथ ही किसानों को नई और सुधारित खेती करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। ऐसे किसान जो कृषि से संबंधित यंत्र जैसे कि सोलर पंप, कृषि उपकरण, रासायनिक खाद आदि खरीदने में सक्षम नहीं हैं, वे इस योजना के अंतर्गत अनुदान राशि प्राप्त कर कृषि संबंधी जरूरतें पूरी कर सकते हैं।

शौचालय बनाने के लिए सरकार सभी को ₹12000 दे रही है, यहां से करें आवेदन

पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए कई सेवाओं का संकलन किया गया है। इन सेवाओं का उपयोग पोर्टल पर पंजीकरण करके प्राप्त किया जा सकता है। योजना के तहत दी जाने वाली सेवाएं निम्नलिखित है –

  • फसलों के किट एवं रोग
  • विशेष कार्यक्रम बीजो की जांच
  • उन्नतशील खेती के तरीके
  • असली खाद की पहचान
  • प्राकर्तिक संसाधन प्रबंधन
  • किस माह में क्या करें
  • प्रश्नोत्तरी
  • मिटटी की जांच
  • कृषि उपयोगी यंत्र
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • कृषको को देय सुविधाएं

Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024 के लाभ क्या हैं?

  • पारदर्शी किसान सेवा योजना उत्तर प्रदेश के तहत पंजीकृत किसानों को कृषि संबंधित जरूरतों जैसे बीज कृषि यंत्र तथा कृषि रसायन की खरीद पर अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह अनुदान राशि सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस अनुदान राशि से किसान कृषि संबंधी यंत्र खरीद कर अपनी जरूरतें पूरी कर सकते हैं।
  • अनुदान राशि के अतिरिक्त किसानों को फसल बीमा का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के संचालन हेतु अलग से पोर्टल जारी किया गया है जिसमें किसानों के लिए खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसान किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
  • योजना के तहत मिलने वाली सहायता से किसानों को खेती करने में आसानी होगी और उत्पादकता में सुधार होगा जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और विभिन्न रोजगार के अवसर विकसित होंगे।

बिजली बिल माफी लिस्ट जारी, सभी लोगों का हो रहा बिजली बिल माफ

पारदर्शी किसान सेवा योजना उत्तर प्रदेश के लिए पात्रता

जो किसान उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें पहले अपनी योग्यता का निम्न शर्तों से मिलान करके सुनिश्चित करना होगा कि वह योजना की योग्यताओं को पूरा करते हैं –

  • उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे।
  • इस योजना का लाभ केवल राज्य के किसानों को ही दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान का बैंक खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में होना आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान के पास खुद की कृषि भूमि होनी चाहिए।

UP Pardarshi Kisan Seva Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

किसान सेवा योजना उत्तर प्रदेश के तहत आवेदन करने हेतु किसान उम्मीदवार को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • राशन कार्ड
  • खतौनी की नकल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर आदि।

पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए आवेदन कैसे करें (Pardarshi Kisan Seva Yojana Registration)

यदि आप Pardarshi Kisan Seva Yojana Registration करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करे ताकि आप सरलता से पंजीकरण कर सकें –

  • सबसे पहले आपको यूपी पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल upagripardarshi.gov.in पर जाना है।
  • इस पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर पहुंचने के बाद दिए गए “किसान पंजीकरण” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आप पंजीकरण फॉर्म पर पहुचेंगे, इस फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई है, उसे सही से भरेंगे, जैसे आवेदक का नाम, जिला, आधार कार्ड नंबर, पता, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल।
  • उसके बाद मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड कर देंगे।
  • फिर अंत में आपको Submit का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक कर देंगे।
  • इस तरह बड़ी सहजता से पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत किसान पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल लॉगिन | Pardarshi Kisan Seva Portal Login

  • सबसे पहले आप पारदर्शी किसान सेवा योजना कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद “कृषि अधिकारियों का लॉगिन” के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज में अपना यूजर नेम, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद Login का बटन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर लॉगिन हो जायंगे।

Pardarshi Kisan Seva Portal Feedback (शिकायत दर्ज कैसे करें)

किसी प्रकार की परेशानी या शिकायत की जानकारी कृषि विभाग तक पहुंचाने के लिए पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर विजिट करके नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाइए –

  • सबसे पहले आप UP पारदर्शी किसान सेवा योजना कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
  • मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद “संपर्क करें” के ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे।
  • फिर आगे “शिकायत दर्ज करें” का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक कर देंगे।
  • जैसे ही आप यहां क्लिक करेंगे, आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, यहां पहले आप नाम, पता, जनपद, विकासखंड, विषय और शिकायत विवरण दर्ज कर देंगे।
  • फिर उसके बाद अपना फोन नंबर, ईमेल आईडी और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके “सुरक्षित करें” के ऑप्शन पर क्लिक कर लेंगे।
  • इतना करने के बाद आपकी परेशानी या शिकायत का विवरण संबंधित विभाग तक पहुंच जाएगा जिसका समाधान जल्द ही किया जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon