WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Bhu Naksha 2024 : झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कैसे करें @jharbhoomi.jharkhand.gov.in

Jharkhand Bhu Naksha

Jharkhand Bhu Naksha 2024 (झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन कैसे चेक करें): अगर आप झारखंड राज्य के निवासी है और आपको झारखण्ड भू नक्शा चेक करना है तो यह आर्टिकल आपके लिए है क्योंकि इसमें हम आपको झारखंड भू नक्शा देखने और डाउनलोड करने की पूरी स्टेप बाय स्टेप बताएंगे। हम आपको बता दें कि झारखंड राजस्व विभाग ने राज्य के नागरिकों को जमीन संबंधित संपूर्ण विवरण प्रदान करने के लिए झारखंड भू नक्शा पोर्टल लॉन्च किया है। जहां जमीन का नक्शा, जमाबंदी, भूलेख आदि जानकारियां उपलब्ध कराई गई है। अब कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने खेत या जमीन का नक्शा (मैप) घर बैठे निकाल सकता है।

यह आर्टिकल सभी झारखंड के निवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन चेक (Jharkhand Bhu Naksha Online Check) करने के बारे में बताने वाले हैं। यदि आपको जानना है झारखंड भू नक्शा पोर्टल क्या है, इसके लाभ क्या हैं, इसका उद्देश्य क्या है, यहां से जमीन का नक्शा कैसे निकाल सकते हैं और नक्शा डाउनलोड कैसे करते हैं तो हमारे साथ अंत तक बन रहे यहां आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Bhu Naksha Jharakhad क्या है?

Bhu naksha jharkhand, झारखंड राजस्व विभाग द्वारा जारी एक पोर्टल है जिसमें भु नक्शा चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा दी जाती है। आप इस पोर्टल से ऑनलाइन अपने खेत या जमीन का नक्शा (मैप) निकाल सकते हैं और जमीन संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सीधे शब्दों में यह भूलेख का पूरा लेखा-जोखा रखने वाला पोर्टल है। हालाकि अधिकांश झारखण्ड के निवासी अभी तक इस सुविधा से अनजान हैं। लेकिन अब आपको इस आर्टिकल में झारखंड भू नक्शा पोर्टल के माध्यम से भू नक्शा ऑनलाइन कैसे निकाला जाता है इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Jharkhand Bhu Naksha का उद्देश्य क्या है?

जैसा कि आप जानते हैं कि खेत, प्लाट या जमीन का भूलेख और भू नक्शा विवरण बहुत महत्वपूर्ण होता है। जब इनकी जरूरत होती है तो नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस समस्या को देखते हुए झारखंड राजस्व विभाग ने Jharkhand Bhu Naksha Portal लॉन्च किया है, जिसमें भू नक्शा और जमीन की सारी डिटेल देखी जा सकती है। यह सुविधा इसलिए उपलब्ध करवाई गई है ताकि सभी नागरिकों को घर बैठे अपने जमीन का नक्शा निकालने में आसानी है और उन्हें किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता ना पड़े।

भू नक्शा झारखंड के लाभ क्या-क्या है?

भू नक्शा झारखंड के तहत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है –

  • झारखंड भू नक्शा पोर्टल पर जमीन से संबंधित कागज़ी कार्रवाई ऑनलाइन की जा सकती है, अब नागरिकों को सरकारी एजेंसियों के पास जाने या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
  • इससे राज्य के निवासियों का पैसा और समय दोनों की बचत होती है क्योंकि जमीन का नक्शा प्राप्त करने के लिए अब कहीं जाने या शुल्क देने की जरूरत नहीं होती है।
  • ज़मीन संबंधी दस्तावेज़ों के लिए आप पोर्टल में दी गई प्रिंटिंग सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के लॉन्च होने से जमीन से संबंधित धोखाधड़ी में कमी आएगी और साथ ही सरकारी कामों में भी पारदर्शिता के साथ गतिशीलता आएगी।

किसानों के 50 हजार तक के लोन को सरकार करेगी माफ, देखे आवेदन प्रक्रिया

झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कैसे करें?

Jharkhand Bhu Naksha Check & Download : झारखंड राज्य के सभी निवासियों को हम बता दें कि वह झारखंड भू नक्शा अब ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अगर आपको ऑनलाइन भू नक्शा निकालने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आगे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सर्वप्रथम आप भू नक्शा झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.nic.in पर विजिट कर लीजिए।
  • ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज के लेफ्ट साइड में दिए गए डिटेल्स बॉक्स की जांच कीजिए।
  • इस डिटेल बॉक्स में पहले अपने जिले का चयन कीजिए। फिर सर्किल, हल्का और अपना मौजा सेलेक्ट कर लीजिए।
  • चयन करने के बाद आपके सामने मौजा का भू नक्शा  प्रस्तुत हो जाएगा।
  • अब इस नक्शे में अपने खेत, प्लाट या जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट कीजिए।
  • खसरा नंबर सेलेक्ट करने के बाद सर्च बॉक्स में खसरा नंबर भरकर “Search” के विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
  • अब आपको लेफ्ट साइड में Plot Info देखने को मिलेगा और खसरे की पूरी जानकारी प्रस्तुत हो जाएगी। इन्हें जांच लें।
  • सारी जानकारी सही होने पर “Map Report” के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • क्लिक करते ही जमीन का भू नक्शा स्क्रीन पर खुल जाएगा जिसमें सभी विवरण (नाम, खसरा क्रमांक, खाता संख्या इत्यादि) मौजूद मिलेंगे।
  • अब दिए गए प्रिंट के बटन पर क्लिक करके इस नक्शे को डाउनलोड कर लीजिए। यह नक्शा आपके डिवाइस में PDF के रूप में सेव हो जाएगा।

दुधारू पशु की खरीदी पर सरकार दे रही है 90% का अनुदान, ऐसे करें आवेदन

प्लॉट नंबर से झारखंड भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन?

Bhu Naksha Jharkhand Portal (भू नक्शा झारखंड पोर्टल) पर आप प्लॉट नंबर डालकर कुछ इस तरह से भी जमीन का नक्शा निकाल सकते हैं –

  •  सबसे पहले आप भू नक्शा झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब होम पेज के “सर्च बार” में जाकर प्लॉट नंबर दर्ज करें।
  • प्लॉट नंबर दर्ज करने के बाद आप एक नए पेज में पहुंच जाएंगे, यहां राज्य, जिला, सर्कल, हल्का और मौजा का विवरण दर्ज करें।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद Enter का बटन दबाएं, इतना करते ही आपके सामने Bhu Naksha Jharkhand Plot Map प्रस्तुत हो जाएगा।
  • अब प्रिंट के बटन पर क्लिक करके Save As PDF पर क्लिक करें और नक्शा आपके डिवाइस में Save हो जाएगा।

भू नक्शा झारखंड डिस्ट्रिक्ट लिस्ट, जिनका नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है

1गढवा
2पलामू
3लातेहार
4चतरा
5हजारीबाग
6कोडरमा
7गिरीडीह
8रामगढ़
9बोकारो
10धनबाद
11गुमला
12लोहरदग्गा
13सिमडेगा
14राँची
15खुटी
16पश्चिमी सिंहभूम
17सराइकेला खरसावाँ
18पूर्वी सिंहभूम
19जामताड़ा
20देवघर
21दुमका
22पाकुड़
23गोड्डा
24साहिबगंज

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन निकालने के लिए पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बता दी है। साथ में हमने आपको भू नक्शा डाउनलोड कैसे करना है यह भी बता दिया है तो अब आप अगर झारखंड राज्य से है तो आपके लिए यह आर्टिकल जरूर ही उपयोगी साबित हुई होगी। उम्मीद है कि आज का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर करेंगे।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon