WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहाँ से देखें अपना रिजल्ट @jacresults.com

Jharkhand Board 10th Result 2024

Jharkhand Board 10th Result 2024 का इंतजार कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को हम बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह सभी छात्रों के लिए यह खुशी की बात है कि उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है और सभी छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड रिजल्ट jacresults.com के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।

हर साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लाखों छात्र भाग लेते हैं और जिन छात्रों ने भी इस बार बोर्ड परीक्षा दी है वह सभी JAC 10th Result 2024 चेक करने के लिए काफी उत्सुक होंगे। तो चलिए अब हम आपके उत्सुकता को खत्म करते हैं और आपको बताते हैं कि आप अपने मोबाइल फोन से झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम कैसे देख सकते हैं।

Jharkhand Board 10th Result 2024 हो गई जारी

झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी जिसकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 28 फरवरी से 11 मार्च 2024 तक चली थी। इस परीक्षा में पूरे झारखंड से लाखों छात्र-छात्राओं ने भाग लिए थे। सभी छात्रों को झारखंड मैट्रिक परीक्षा परिणाम (JAC 10th Result) का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब उन्हें और अधिक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है।

क्योंकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा कर दी है। झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल 2024 के सुबह 11:30 बजे ही जारी कर दिया गया है। सभी छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सभी छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

One Student One Laptop Yojana : सभी विद्यार्धियों को मिलेगा लैपटॉप

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें (Jharkhand Board 10th Result 2024 Online Check)

अगर आपने भी इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी है और अब JAC 10 Result Online Check करना चाहते हैं तो आप घर बैठे अपने मोबाइल से ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर आपको रिजल्ट कैसे चेक करना है इसकी ऑफिशल वेबसाइट क्या है इसके बारे में जानकारी नहीं है तो आगे हम आपको इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने जा रहे हैं। कृपया इन स्टेप्स को फॉलो करें –

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आप झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर आप JAC 10th Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर आपको लिंक ढूंढने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आप इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं – यहाँ क्लिक करें
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रिजल्ट चेक करने का पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जिसमें आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर देना है।
  • रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करने के बाद आपको दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुलकर आ जाएगा। यहां आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon